Saturday, July 4, 2009

चामिंडा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया : डी मेल

श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। यह जानकारी मुख्यचयनकर्ता असंत डी मेल ने दी है। बाएं हाथ के 35 वर्षीय गेंदबाज डी मेल पिछले 15 साल से श्रीलंका के लिए क्रिकेट खेल रहे है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वह अपने देश के लिए वनडे और टी-20 खेलते रहेंगे। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज डी मेल ने कहा चामिंडा वास ने मुझसे कहा है कि वह अब और टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते लेकिन वह वनडे और टी-20 में खेलते रहेगे। श्रीलंका के लिए 110 टेस्ट मैच खेल चुके वास को आज पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुई टेस्ट श्रृखला के लिए टीम में नहीं चुना गया। यहां तक कि चयनकर्ताओं ने स्पिन के जादूगर मुथया मुरलीघरन के चोट के कारण बाहर होने के बावजूद वास को जगह नहीं मिली। चामिंडा वास ने 1994 में पाकिस्तान के खिलाफ कैडी में अपने क्रिकेट कैरियर की शुरूआत की थी ।

उसने 29.40 की औसत से 354 विकेट लिए उन्होंने दो बार मैच में 10-10 विकेट लिये थे। वास 322 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 400 विकेट ले चुके है। जिसमें दक्षिण अफ्रीका में 2003 में हुए विश्व कप में बाग्लादेश के खिलाफ पहले ओवर में पहली तीनों गेंदों पर विकेट लेकर तिकडी बन चुके है।

मेरे गुरू और कोच सतपाल : सुशील

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार ने प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए मची होड के बीच आज साफ किया कि उनके कोच एशियाई चैपियन महाबली सतपाल है। जिन्होंने उन्हें 11 साल की उम्र में इस खेल का ककहरा सिखाया था। सुशील ने औपचारिक बातचीत में कहा कि मेरे गुरू और कोच सतपाल है। मुझे कुश्ती के दांवपेंच शुरू से ही उन्होंने सिखायें और मै आज उन्ही की वजह से इस मुकाम तक पहुंचा हूं। इस बीच सतपाल ने अपने शिष्य का ओलपिंक पदक जीतना खुद के लिए सबसे बडा पुरस्कार बताया। उन्होंने कहा द्रोणाचार्य पुरस्कार का फैसला सरकार को करना है।

लेकिन मुझे तो सबसे बडा पुरस्कार सुशील ने ओलंपिक पदक जीतकर दे दिया है। एशियाई खेल 1982 में स्वर्ण पदक जीतने वाले सतपाल ने कहा कि मेरी शुरू से दिल्ली ख्वाहिश रही थी कि मेरा कोई शिष्य ओलंपिक पदक जीते। सुशील को मैं पिछले 14-15 साल से छत्रसाल स्टेडियम में कुश्ती सिखा रहा हूं और अब भी मेरा उद्देश्य ओलंपिक में देश को आगे बढाना ही है।
उन्होंने कहा कि मेरे पास अब भी 52 अंतरराष्ट्रीय पहलवान है। मुझे पूरा भरोसा है कि सुशील अगले ओलंपिक में बीजींग से भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। मेरे कुछ और शिष्य भी मुझे ओलंपिक पदक के रूप में पुरस्कार देगे। भारतीय कुश्ती महासंघ ने पिछले साल भी द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सतपाल के नाम की सिफारिश की थी।

जीत का श्रेय सलामी जोडी के सिर : धोनी

बारिश ने मैच की वांट लागने में कोई कमी छोडी थी। लेकिन भारत ने मैच जीत लिया। भारतीय गेंदबाजों और शीर्ष क्रम विशेषकर सलामी जोडी की शानदार बल्लेबाजी ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में छह विकेट से भारत को जीत दिलवाई। बारिश के कारण मैच घटाकर 27-27 ओवर का कर दिया गया था। वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 185 रन बनाए लेकिन भारत को डकवर्थ लुईस पद्धति से 195 रन का लक्ष्य मिला जो भारतीय पारी में बारिश के व्यवघान से 22 ओवर में 159 रन था। नाबाद 46 रन की पारी के लिए "मैन ऑफ द मैच" चुने गये धोनी ने मैच के बाद कहा डकवर्थ लुईस पद्वति ने हमें बैकफुट पर भेज दिया था। क्योंकि पावरप्ले का भी उपयोग नहीं कर पाये। भारतीय कप्तान ने हालांकि कहा कि क्रिस गेल को जल्दी आउट करना और इसके बाद दिनेश कार्तिक और गौतम गंभीर की पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी अहम साबित हुई। उन्होंने कहा गेल जब अपनी लय में होते है तो फिर बढिया गेंदबाजी भी उन्हे नहीं रोक सकती लेकिन हम उन्हें जल्दी आउट करने में सफल रहे। इसके बाद गंभीर और कार्तिक ने हमें अच्छी शुरूआत दी।

हम अपने सलामी बल्लेबाजों पर काफी निर्भर करते है। जब भी हमे उनसे बढिया शुरूआत मिलती है तो हम उसका फायदा उठाते है। धोनी ने विशेष रूप से गंभीर का जिक्र किया जिन्होंने इस मैच में 44 रन बनाकर फार्म में वापसी की। उन्होंने कहा गंभीर का फिर से फार्म में लौटना टीम के अच्छी खबर है। उसने आज एंकर की भूमिका निभाई। स्पिनरों पर कवर और मिडविकेट पर अच्छे शॉट लगाये। विकेटों के बीच भी वह अच्छा रनर है।
भारतीय टीम को अंतिम ओवर में 11 रन चाहिए थे और धोनी ने जेरोम टेलर पर मिडविकेट पर छक्का जडकर जीत सुनिश्चित की। भारतीय कप्तान ने कहा कि छह गेंद पर 11 रन जाना चुनौतीपूर्ण नहीं था। लेकिन दो अच्छी गेंद समीकरण बिगाड सकती है। वैसे बाद में हरभजन सिंह था लेकिन हम जानते थे कि अंतिम ओवर उस छोर से किया जाएगा। जंहा तेज हवा के कारण लेग साइड पर लंबा शॉट खेलने पर छक्का जा सकता है, और ऎसा ही हुआ।
वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने भी धोनी की तारीफ की और साथ ही रवि रामपाल की जगह टेलर को आखिरी ओवर देने का बचाव भी किया। उन्होंने कहा टेलर का अंतिम ओवर देने का फैसला गलत नहीं था। लेकिन घोनी ने जिस तरह से इस ओवर मे बल्लेबाजी की उससे पूरा श्रेय उन्हे जाता है। आउटफील्ड तेज भी और धोनी ने तेजी से रन चुराकर हमारे क्षेत्ररक्षकों का भी दबाव में रखा।

हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे और भारतीय खिलाडी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हाल ऑफ फेम मे सिर्फ तीन भारतीय खिलाडियों को ही जगह मिलने को लेकर विवाद पैदा होने के बाद इस खेल की प्रशासनिक इकाई ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि इस प्रतिष्ठित सूची में कई और भारतीयों के नाम शामिल किए जाएंगे। आईसीसी के अघ्यक्ष डेविड मोर्ग ने कहा कि हॉल ऑफ फेस की सूची को हार साल अपडेट किया जाएगा। उसमें भारतीयों को समुचित प्रतिनिघित्व मिलेगा।

यह अंतिम सूची नहीं है। मेरा मानना है कि कई और बेहतरीन भारतीय क्रिकेटर हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के हकदार है। हम जल्द ही एक प्रणाली विकसित करेगे। हमारे पास इस सूची में प्रतिवर्ष और खिलाडियों को शामिल करने के लिए योजना भी है। आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम मे सिर्फ तीन पूर्व भारतीय कप्तानों बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर तथा कपिल देव को शामिल किया है।
इस फेहरिस्त में इंग्लैड के 22 खिलाडी, आस्टे्रलिया के 11 खिलाडी, वेस्टइंडीज के 13 खिलाडी, पाकिस्तान के 3 खिलाडी, दक्षिण अफ्रीका के दो तथा न्यूजीलैड के 1 खिलाडी शामिल किया गया है। आर्यजनक रूप से इस सूची में एक भी श्रीलंकाई खिलाडी को शामिल नहीं है । मोर्गन ने कहा कि अपडेट होने के बाद यह सूची संतुलित दिखने लगेगी। मेरिट के आघार पर देशो के बीच संतुलन स्थापित किया जाएंगा।

तीसरे वनडे में भारत ने इंडीज को 6 विकेट से हराया

महेन्द्र धोनी ने एक बारी फिर टीम इंडिया की नैया पार लगा दी। टीम इंडिया के कप्तान ने बिल्कुल सही वक्त पर जिम्मेदारी भरी पारी (34 गेंदों पर 46 रन) खेलकर टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत दिला दी। इस बढिया प्रदर्शन के लिए धोनी को "मैन ऑफ मैच" खिताब से नवाजा गया। धोनी आखिर तक नॉटआउट रहे। आखिरी ओवर में भारत को 11 रनों की दरकार थी। पहली गेंद पर यूसुफ पठान ने स्ट्राइक ली। गेंद उनके पैड से टकराई और इस बीच बाइ के तौर पर यूसुफ और धोनी ने रन लेकर अपने-अपने छोर बदल लिए।

इसके बाद जेरोम टेलर की दूसरी गेंद पर धोनी ने डीप मिडविकेट के ऊपर से जोरदार छक्का जडकर समीकरण चार गेंद पर चार रन कर दिया। इसी शॉट ने मैच का रूख पूरी तरह से भारत की ओर मोड दिया। इससे पहले बारिश से कई बार प्रभावित इस मैच मे वेस्टइंडीज ने निर्घारित 27 ओवरों में 186 रन जोड। ताबडतोड खेल रहे क्रिस गेल नेहरा की गेंद पर 27 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसी बीच मैच बारिश के चलते रोक देना पडा।
दोबारा मैच शुरू होने पर मॉर्टन कुछ देर खेले लेकिन हरभजन ने उन्हें 22 के स्कोर पर चलता कर दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने तेजी से रन जोडे। रामनरेश सरवन ने 62 रनों की घुआघार पारी खेली। चंद्रपाल ने 15 रन बनाए। बे्रवों ने 21 रनों का योगदान किया। बाकी खिलाडी कुछ खास नहीं कर सकें। इस जीत से चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया वेस्टइंडीज से 2-1 से आगे हो गई है। रविवार को इस सीरीज का आखिरी मैज खेला जाएगा।

युवा खिलाडी आईपीएल से दूर रहे : गावस्कर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा खिलाडियों को बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बजाय भारतीय टीम में जगह बनाने का घ्यान केन्द्रित करने की सलाह दी। गावस्कार ने कहा कि आईपीएल और उससे मिलने वाले पैसे की वजह से आजकल माता-पिता अपने बच्चों को क्रिकेट को बतौर कैरियर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने है, लेकिन फिर्क की बात यह है कि अनेक युवा खिलाडी आईपीएल को ही सबकुछ मानते है। पूर्व ओपनर ने युवा खिलाडियों के आईपीएल से पहले खुद को चोटमुक्त रखने के लिए घरेलू क्रिकेट मैचों से खुद को अलग करने के रवैए को भी चिंताजनक बताया।

उन्होंने कहा अनेक खिलाडी आईपीएल से पहले खुद को चोट से मुक्त रखने के इरादे से घरेलू क्रिकेट खेलना छोड देते है। भारतीय टीम की कैप के बजाय आईपीएल को ही सबकुछ माना जा रहा है। इस लिहाज से हमें बहुत-बहुत सावघान रहने की जरूरत है। इस महान बल्लेबाज ने क्रिकेट प्रशंसकों को युवाओं को आईपीएल की आंघी में उडने से बचाने की सलाह दी। गावस्कर ने कहा स्थिति को संभालने की जरूरत की एक बडी वजह यह भी है कि 19 से 22 साल आयुवर्ग के खिलाडी लगत राह पर जा रहे है। इन युवा खिलाडियों को शोहरत और कामयाबी किसी दूसरी जगह ही ले जा रही है।
उन्होंने कहा कुछ साल पहले जब मै राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का अघ्यक्ष था, तब मै ऎसे खिलाडियों के लिए परामर्शदाता या गाइड नियुक्त करना चाहता था। हमें दिलीप सरदेसाई जैसे खिलाडियों की जरूरत है। जिन्होंने वर्ष 1971 मे वेस्टइंडीज के मेरे पहले दौरे पर मेरा बहुत अच्छी तरह मार्गदर्शन किया था।

Friday, July 3, 2009

मैच जीतने के लिए पूरा दम लगा देंगे : रामदीन

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के उपकप्तान दिनेश रामदीन ने कहा है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा करने के लिए शुक्रवार को मुकाबले जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी। रामदीन ने कहा, किंगस्टन में भारत को आठ विकेट से हराने के बाद उनकी टीम का आत्मविश्वास बढा है। रामदीन ने अभ्यास सत्र के बाद कहा यह सप्ताहांत हमारे लिए खासा अहम है। हमने वनडे सीरीज में एक-एक से बराबरी कर की और शुक्रवार का मुकाबला जीतने हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि यह दो अच्छी टीमों के बीच मुकाबला है और हमें उम्मीद है अगले दोनों मैचों में कडी टक्कर होगी। भारत ने चार वनडे सीरीज के पहले मैच में 20 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढत कायम की थी।
लेकिन वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

पीसीबी ने आसिफ पर 10 लाख का जुर्माना लगाया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल मादक पदार्थ के साथ दुबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के मामलें में विवादित तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ पर दस लाख रूपए का जूर्माना लगाया है। पीसीबी ने इस मामलें की जांच कर रही पूर्व चयन प्रमुख वसीम बारी की अघ्यक्षता वाली तीन सदस्यीय विशेष समिति की रिपोर्ट के अनुसार पर यह फैसला किया है। समिति ने 31 मई को पीसीबी को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में आसिफ पर 20 लाख रूपए का भारी जुर्माना लगाने की सिफरिश की थी। लेकिन पीसीबी ने अंतत: जुर्माने की राशि को घटाकर 10 लाख रूपए कर दिया है।

आसिफ को दुबई मे 19 दिनों तक हिरासत में रहना पडा था। आसिफ पर दुबई हवाई अड्डे पर अफीम के साथ पकडे जाने का आरोप साबित हो चुका है। इसे लेकर पीसीबी ने आसिफ पर फिलहाल सभी तरह का क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंघ लगा रखा है। आसिफ पर इंडियन प्रीमियर लीग ने भी एक साल का प्रतिबंघ लगा रखा है।
आसिफ आईपीएल के पहले संस्कार के दौरान प्रतिबंघित दवा नेड्रोलोन के सेवन के आरोप में पकडे गए थे। आसिफ आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए खेले थे।
तेज गेंदबाज के प्रतिबंघ की मियाद इस साल सितंबर में समाप्त हो रही है। इसके बाद ही वह राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की योग्यता प्राप्त कर सकेंगे। आसिफ ने 11 टेस्ट मैचों में 56 विकेट और 31 एकदिवसीय मैचों में 36 विकेट लिए है।

एशियाई खेलों में भारतीय ने तीन और पदक जीते

एशियाई युवा खेलों में रोहित कुमार की भाला फेंक स्पर्घा में स्वर्णिम कामयाबी के साथ भारत ने गुरूवार को तीसरे दिन कुल तीन पदक जीते है। भारत ने खेलों के पहले दिन तीन पदक जीतने के बाद दूसरे दिन खाली हाथ रहने की मायूसी को पीछे छोड दिया है। रोहित कुमार के प्रदर्शन से आज भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड गई है।

रोहित ने 74.60 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सेल्विन जेबाज ने 54.41 सैकेंड का समय लेकर अपनी दौड में दूसरे स्थान पर रही और सुषमा ने एक मिनट 03:44 सैकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता। पुरूषों की चार सौ मीटर दौड का स्वर्ण पदक चीन के चेन डांग ने 53.19 सैकेंड में और लडकियों की 400 बाघादौड का स्वर्ण चीन की चेंग याफान 01:02:15 सैकेंड से जीता।

टेस्ट रैकिंग में गंभीर व भज्जी शीर्ष भारतीय

भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ताजा आईसीसी टेस्ट रैकिंग के तीसरे स्थान के साथ शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बन गए है, वहीं छठी पायदान पर काबिज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह शीर्ष दस गेंदबाजों में एकमात्र भारतीय है। दिल्ली के बाएं हत्था बल्लेबाज गंभीर 847 अंकों के साथ शीर्ष दस बल्लेबाजों में जगह बनाने वाले एक मात्र भारतीय है। गंभीर के बाद सचिन तेदुलकर 13वें स्थान पर, वीवीएस लक्ष्मण 15वें स्थान पर और वीरेन्द्र सहवाग 20वें स्थान पर है। शीर्ष 10 गेंदबाजों में हरभजन सिंह एक मात्र भारतीय है।

हरभजन के बाद जहीर खान 11वें स्थान पर है। टीम रैकिंग में भारत 117 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर आस्टे्रलिया 128 अंक के साथ और दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका 119 अंक के साथ है। पाकिस्तान के कप्तान यूनुस खान टेस्ट बल्लेबाजों की रैकिंग में पहले स्थान पर बने हुए है।
यूनुस की नजर 900 अंक पूरे करके यह आंकडा छूने वाले दुनिया के 25वें खिलाडी बनने पर होगी। इक्कतीस वर्षीय यूनुस खान 900 अंकों के जादुई आंकडे के केवल 20 अंक दूर है। यूनुस अगर 900 अंको का आंकडा छू लेते है तो वह मोहम्मद यूसुफ के बाद ऎसा करने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाडी होंगे।