Showing posts with label Sri Lanka Cricketer chaminda vaas. Show all posts
Showing posts with label Sri Lanka Cricketer chaminda vaas. Show all posts

Tuesday, July 7, 2009

पहले टेस्ट मैच में पाक का पलडा भारी

पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका के विरूद्ध मैच में अपनी पकड मजबूत कर ली है। पहली पारी में 50 रन की बढत लेने वाली पाक टीम ने मैच के तीसरे दिन सोमवार को श्रीलंका की दूसरी पारी 217 रन पर समेट दी। इस तरह उसे जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य मिला है। मेहमान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 71 रन बना लिए है। चौथे दिन जीत के लिए पाकिस्तान को और 97 रन बनाने होगे, लेकिन श्रीलंका को बाकी बचे आठ विकेट झटकने होंगे। जाहिर मैच में पाक का पलडा भारी है। इससे पहले सोमवार को श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में पहला विकेट बिना खाता खोले ही गंवा दिया। श्रीलंका टीम इस झटके से कभी भी नहीं उबर सकी। मेजबान टीम की और से पर्नावितार्ना 49 रन और समरवीरा ने 34 रन को छोडकर अन्य कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकडा पार नहीं कर सके। पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और सईद अजमल ने तीन-तीन विकेट झटके।

Saturday, July 4, 2009

चामिंडा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया : डी मेल

श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। यह जानकारी मुख्यचयनकर्ता असंत डी मेल ने दी है। बाएं हाथ के 35 वर्षीय गेंदबाज डी मेल पिछले 15 साल से श्रीलंका के लिए क्रिकेट खेल रहे है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वह अपने देश के लिए वनडे और टी-20 खेलते रहेंगे। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज डी मेल ने कहा चामिंडा वास ने मुझसे कहा है कि वह अब और टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते लेकिन वह वनडे और टी-20 में खेलते रहेगे। श्रीलंका के लिए 110 टेस्ट मैच खेल चुके वास को आज पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुई टेस्ट श्रृखला के लिए टीम में नहीं चुना गया। यहां तक कि चयनकर्ताओं ने स्पिन के जादूगर मुथया मुरलीघरन के चोट के कारण बाहर होने के बावजूद वास को जगह नहीं मिली। चामिंडा वास ने 1994 में पाकिस्तान के खिलाफ कैडी में अपने क्रिकेट कैरियर की शुरूआत की थी ।

उसने 29.40 की औसत से 354 विकेट लिए उन्होंने दो बार मैच में 10-10 विकेट लिये थे। वास 322 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 400 विकेट ले चुके है। जिसमें दक्षिण अफ्रीका में 2003 में हुए विश्व कप में बाग्लादेश के खिलाफ पहले ओवर में पहली तीनों गेंदों पर विकेट लेकर तिकडी बन चुके है।