वेस्टइंडीज में एकदिवसीयक्रिकेटश्रृंखलाजीतकर भारतीय टीम स्वदेश लौट आई टीम लंदन के रास्ते वेस्टइंडीज से बीती रात छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रय हवाई अड्डे पर पहुंची। कप्तान महेंद्रसिंहधोनी, हरफनमौला अभिषेक नायर और बल्लेबाज रोहित शर्मा को छोडकर अघिकांश खिलाडी मीडिया के नजरों से बचकर पीछे के दरवाजे से निकल गए। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से हराया जो उसकी लगातार पांचवी वनडे जीत है। लगातार क्रिकेट खेल रही टीम इंडिया को अब सितंबर में श्रीलंका दौरे से पहले दो महीने का अवकाश मिला है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला पर 2-1 से जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्रसिंहधोनी ने रविवार को कहा कि उनकी टीम की सफलता की कुंजी अच्छी गेंदबाजी रही। उन्होंने कहा कि मै समझाता हूं कि हमारी टीम बहुत अच्छी है। देश के बाहर श्रृंखला जीतना गर्व की बात है। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे पास अच्छे गेंदबाज है। जिसे भी मौका मिला उसने अपने आपको साबित किया। तेज गेंदबाज ईशांतशर्मा की सराहना करते हुए धोनी ने कहा बल्लेबाज को घूरने की जगह वह अब अपनी गेंदबाजी पर घ्यान दे रहे है। आज उन्होंने सही दिशा मे और सटीक गेंदबाजी की है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कई परिवर्तन भी किए।
मैच के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिसगेल ने कहा ऎसे मौसम में आप कुछ नहीं कर सकते। हमारी नजर अब बांग्लादेश दौरे पर है। इस श्रृंखला में रूनाको मार्टन का फार्म में वापस आना और डेरेन ब्रावो का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन हमारे लिए अच्छी बात रही है।
भारतऔरवेस्टइंडीज के बीच चौथा और अंतिम वनडे मैच रविवार का बारिश की भेंट चढ जाने से कप्तान महेंद्रसिंहधोनी की टीम ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में दूसरी बार वनडे सीरीज जीतने से सफल रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जब 7.3 ओवर में एक विकेट पर 27 रन बनाए थे तभी मूसलाघार बारिश आ गई, जिससे खेल रोकना पडा। बारिश थमने पर अंपायरों ने भारतीय समयानुसार दस बजकर तीस मिनट पर मैदान पर निरीक्षण किया। इसके पेंतालीस मिनट बाद उन्होंने फिर से मैदान का निरीक्षण करके उसे खेल के अनुकूल रहीं पाया और मैच को रद्द घोषणा कर दी थी।
बारिश के कारण जब खेल रूका था तब रूनाको मोर्टन 12 रन और रामनरेश सरवन 12 रन के साथ क्रीज पर थे। भारत की तरफ से एकमात्र विकेट इशांत शर्मा ने लिया। इससे पहले बारिश की वजह से ही खेल देर से शुरू हुआ जिससे ओवरों की संख्या घटाकर प्रति टीम 49 कर दी गई थी। भारत ने सबीना पार्क किंग्सटन में खेला गया पहला मैच बीस रन से जीता था। लेकिन दूसरे मैच में उसे आठ विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पडी थी। उसने बारिश से प्रभावित तीसरा मैच डकवर्थ लुईस पद्वति से छह विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढत बनाई थी। भारत ने कैरेबियाई सरजमी पर दूसरी बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती। इससे पहले उसने 2002 में सौरभ गांगुली की कप्तानी में पांच मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। इस सीरीज के दो मैच की बारिश से घुल गए थे। भारतीय टीम ने वैसे कुल पांचवी बार वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज जीता। "मैन ऑफ द मैच" कप्तान महेन्द्र सिंह घोनी को नवाजा गया।
तीसरे वनडे मे वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली शानदार जीत से उत्साहित टीम इंडिया रविवार को होने वाले श्रंखला के चौथे और अंतिम वनडे को जीतकर इतिहास बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान महेन्द्रसिंहधोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम के पास वेस्टइंडीज में इतिहास बनाने का अच्छा अवसर है। भारतीयटीमनेआखिरीबारवर्ष 2001-02 मेंयहांवनडेसीरीजजीतीथी। लेकिन उसके बाद से टीम इडिया अभी तक वनडे सीरीज नही जीत पाई है। ऎसे में कप्तान धोनी के लिए कैरेबियाई जमीन पर एतिहास बनाने का अच्छा अवसर है।
भारत ने शुक्रवार को तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को छह विकेट से मात दी थी। भारत के लिए इस मैच में खुशी की बात ये रही कि उसके दोनों ओपनर गौतम गंभीर और दिनेश कार्तिक ने इस मैच में रन बनाए और टीम को एक अच्छी शुरूआत दी। इसके पहले टीम काफी समय से अपने ओपनरों के अच्छी शुरूआत के इंतजार में तरस रही थी। लेकिन इस मैच के बाद धोनी की चिंता इस तरफ से खत्म हो गई होगी। इसके अलावा कप्तान धोनी भी इस मैच में अपनी पुरानी रंगत में दिखे। जाहिर तौर पर टीम इंडिया के सभी खिलाडी इस स्वर्णिम अवसर का फायदा उठायेंगे। धोनी की सेना को पता है कि अगर वे वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने में कामयाब रहे तो टी-20 विश्व कप के सुपर आठ चरण से बाहर होने का गम कम हो जाएगा। धोनी ने इस सीरीज के शुरू में ही कहा था कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृखला जीतकर अपने देशवासियों को तोहफा देना चाहेगे। जाहिरहैटीमकेसभीखिलाडीअपनेकप्तानकीइसचाहतकोपूराकरनेकीकोशिशकरेगें।युवराजसिंहतीसरेमैचमेंनहींचलथेऎसेमेंवहभीअंतिममैचमेंअपनाधमाकेदारप्रदर्शनकरनेकोबेताबहोगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी श्रृखला के तीसरे वनडे मैच में शुक्रवार को भारत की जीत के हीरो रहे कप्तान महेन्द्रसिंहधोनी इस मैच में रिकॉर्ड के मामलें में भी नायक साबित हुए है। बारिश के बारण इस मैच मे बार-बार संशोघित होते लक्ष्य के दबाव के बीच 34 गेंद पर 46 रन की मैच जीताउ पारी खेलने वाले घोनी ऎसे पहले विकेटकीपर बन गए जिसने विस्टइंडीज के खिलाफ उसकी सरजमी पर 40 से ज्यादा रन बनाए और तीन खिलाडियों को आउट करने में मदद की। धोनी ने इस मैच में 50 से ज्यादा की औसत हासिल कर ली।
इसके साथ ही वह एकदिवसीय मैच में 4000 रनों के सफर में 50 की औसत रखने वाले दूसरे खिलाडी बन गए है। धोनी से पहले आस्टे्रलिया के माइकल बेवन ने 232 मैचों में 53.58 के औसत से 6912 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान अब तक एकदिवसीय मैचों की 124 पारियों में 50.18 के औसत और 90.88 के स्ट्राइक रेट से 4567 रन बना चुके है। इसके 4 शतक और 31 अर्घशतक शामिल है। इस मैच में "मैन ऑफ द मैच" चुने गए घोनी अब तक 11 बार यह पुरस्कार हासिल कर चुके है। ऑफ स्पिनर हरभजन ने इस मैच में 35 रन पर दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज मे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने दो जून 2002 को पोर्ट ऑफ स्पेन में 55 रन की कीमत पर दो विकट लेकर कैरेबियाई सरजमी पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
बारिश ने मैच की वांट लागने में कोई कमी छोडी थी। लेकिन भारत ने मैच जीत लिया। भारतीय गेंदबाजों और शीर्ष क्रम विशेषकर सलामी जोडी की शानदार बल्लेबाजी ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में छह विकेट से भारत को जीत दिलवाई। बारिश के कारण मैच घटाकर 27-27 ओवर का कर दिया गया था। वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 185 रन बनाए लेकिन भारत को डकवर्थ लुईस पद्धति से 195 रन का लक्ष्य मिला जो भारतीय पारी में बारिश के व्यवघान से 22 ओवर में 159 रन था। नाबाद 46 रन की पारी के लिए "मैन ऑफ द मैच" चुने गये धोनी ने मैच के बाद कहा डकवर्थ लुईस पद्वति ने हमें बैकफुट पर भेज दिया था। क्योंकि पावरप्ले का भी उपयोग नहीं कर पाये। भारतीय कप्तान ने हालांकि कहा कि क्रिस गेल को जल्दी आउट करना और इसके बाद दिनेश कार्तिक और गौतम गंभीर की पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी अहम साबित हुई। उन्होंने कहा गेल जब अपनी लय में होते है तो फिर बढिया गेंदबाजी भी उन्हे नहीं रोक सकती लेकिन हम उन्हें जल्दी आउट करने में सफल रहे। इसके बाद गंभीर और कार्तिक ने हमें अच्छी शुरूआत दी।
हम अपने सलामी बल्लेबाजों पर काफी निर्भर करते है। जब भी हमे उनसे बढिया शुरूआत मिलती है तो हम उसका फायदा उठाते है। धोनी ने विशेष रूप से गंभीर का जिक्र किया जिन्होंने इस मैच में 44 रन बनाकर फार्म में वापसी की। उन्होंने कहा गंभीर का फिर से फार्म में लौटना टीम के अच्छी खबर है। उसने आज एंकर की भूमिका निभाई। स्पिनरों पर कवर और मिडविकेट पर अच्छे शॉट लगाये। विकेटों के बीच भी वह अच्छा रनर है। भारतीय टीम को अंतिम ओवर में 11 रन चाहिए थे और धोनी ने जेरोम टेलर पर मिडविकेट पर छक्का जडकर जीत सुनिश्चित की। भारतीय कप्तान ने कहा कि छह गेंद पर 11 रन जाना चुनौतीपूर्ण नहीं था। लेकिन दो अच्छी गेंद समीकरण बिगाड सकती है। वैसे बाद में हरभजन सिंह था लेकिन हम जानते थे कि अंतिम ओवर उस छोर से किया जाएगा। जंहा तेज हवा के कारण लेग साइड पर लंबा शॉट खेलने पर छक्का जा सकता है, और ऎसा ही हुआ। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने भी धोनी की तारीफ की और साथ ही रवि रामपाल की जगह टेलर को आखिरी ओवर देने का बचाव भी किया। उन्होंने कहा टेलर का अंतिम ओवर देने का फैसला गलत नहीं था। लेकिन घोनी ने जिस तरह से इस ओवर मे बल्लेबाजी की उससे पूरा श्रेय उन्हे जाता है। आउटफील्ड तेज भी और धोनी ने तेजी से रन चुराकर हमारे क्षेत्ररक्षकों का भी दबाव में रखा।
महेन्द्रधोनी ने एक बारी फिर टीम इंडिया की नैया पार लगा दी। टीम इंडिया के कप्तान ने बिल्कुल सही वक्त पर जिम्मेदारी भरी पारी (34 गेंदों पर 46 रन) खेलकर टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेटसेजीत दिला दी। इस बढिया प्रदर्शन के लिए धोनी को "मैनऑफदमैच" खिताब से नवाजा गया। धोनी आखिर तक नॉटआउट रहे। आखिरी ओवर में भारत को 11 रनों की दरकार थी। पहली गेंद पर यूसुफ पठान ने स्ट्राइक ली। गेंद उनके पैड से टकराई और इस बीच बाइ के तौर पर यूसुफ और धोनी ने रन लेकर अपने-अपने छोर बदल लिए।
इसके बाद जेरोम टेलर की दूसरी गेंद पर धोनी ने डीप मिडविकेट के ऊपर से जोरदार छक्का जडकर समीकरण चार गेंद पर चार रन कर दिया। इसी शॉट ने मैच का रूख पूरी तरह से भारत की ओर मोड दिया। इससे पहले बारिश से कई बार प्रभावित इस मैच मे वेस्टइंडीज ने निर्घारित 27 ओवरों में 186 रन जोड। ताबडतोड खेल रहे क्रिस गेल नेहरा की गेंद पर 27 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसी बीच मैच बारिश के चलते रोक देना पडा। दोबारा मैच शुरू होने पर मॉर्टन कुछ देर खेले लेकिन हरभजन ने उन्हें 22 के स्कोर पर चलता कर दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने तेजी से रन जोडे। रामनरेश सरवन ने 62 रनों की घुआघार पारी खेली। चंद्रपाल ने 15 रन बनाए। बे्रवों ने 21 रनों का योगदान किया। बाकी खिलाडी कुछ खास नहीं कर सकें। इस जीत से चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया वेस्टइंडीज से 2-1 से आगे हो गई है। रविवार को इस सीरीज का आखिरी मैज खेला जाएगा।