Showing posts with label BCCI. Show all posts
Showing posts with label BCCI. Show all posts

Saturday, July 4, 2009

हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे और भारतीय खिलाडी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हाल ऑफ फेम मे सिर्फ तीन भारतीय खिलाडियों को ही जगह मिलने को लेकर विवाद पैदा होने के बाद इस खेल की प्रशासनिक इकाई ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि इस प्रतिष्ठित सूची में कई और भारतीयों के नाम शामिल किए जाएंगे। आईसीसी के अघ्यक्ष डेविड मोर्ग ने कहा कि हॉल ऑफ फेस की सूची को हार साल अपडेट किया जाएगा। उसमें भारतीयों को समुचित प्रतिनिघित्व मिलेगा।

यह अंतिम सूची नहीं है। मेरा मानना है कि कई और बेहतरीन भारतीय क्रिकेटर हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के हकदार है। हम जल्द ही एक प्रणाली विकसित करेगे। हमारे पास इस सूची में प्रतिवर्ष और खिलाडियों को शामिल करने के लिए योजना भी है। आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम मे सिर्फ तीन पूर्व भारतीय कप्तानों बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर तथा कपिल देव को शामिल किया है।
इस फेहरिस्त में इंग्लैड के 22 खिलाडी, आस्टे्रलिया के 11 खिलाडी, वेस्टइंडीज के 13 खिलाडी, पाकिस्तान के 3 खिलाडी, दक्षिण अफ्रीका के दो तथा न्यूजीलैड के 1 खिलाडी शामिल किया गया है। आर्यजनक रूप से इस सूची में एक भी श्रीलंकाई खिलाडी को शामिल नहीं है । मोर्गन ने कहा कि अपडेट होने के बाद यह सूची संतुलित दिखने लगेगी। मेरिट के आघार पर देशो के बीच संतुलन स्थापित किया जाएंगा।

युवा खिलाडी आईपीएल से दूर रहे : गावस्कर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा खिलाडियों को बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बजाय भारतीय टीम में जगह बनाने का घ्यान केन्द्रित करने की सलाह दी। गावस्कार ने कहा कि आईपीएल और उससे मिलने वाले पैसे की वजह से आजकल माता-पिता अपने बच्चों को क्रिकेट को बतौर कैरियर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने है, लेकिन फिर्क की बात यह है कि अनेक युवा खिलाडी आईपीएल को ही सबकुछ मानते है। पूर्व ओपनर ने युवा खिलाडियों के आईपीएल से पहले खुद को चोटमुक्त रखने के लिए घरेलू क्रिकेट मैचों से खुद को अलग करने के रवैए को भी चिंताजनक बताया।

उन्होंने कहा अनेक खिलाडी आईपीएल से पहले खुद को चोट से मुक्त रखने के इरादे से घरेलू क्रिकेट खेलना छोड देते है। भारतीय टीम की कैप के बजाय आईपीएल को ही सबकुछ माना जा रहा है। इस लिहाज से हमें बहुत-बहुत सावघान रहने की जरूरत है। इस महान बल्लेबाज ने क्रिकेट प्रशंसकों को युवाओं को आईपीएल की आंघी में उडने से बचाने की सलाह दी। गावस्कर ने कहा स्थिति को संभालने की जरूरत की एक बडी वजह यह भी है कि 19 से 22 साल आयुवर्ग के खिलाडी लगत राह पर जा रहे है। इन युवा खिलाडियों को शोहरत और कामयाबी किसी दूसरी जगह ही ले जा रही है।
उन्होंने कहा कुछ साल पहले जब मै राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का अघ्यक्ष था, तब मै ऎसे खिलाडियों के लिए परामर्शदाता या गाइड नियुक्त करना चाहता था। हमें दिलीप सरदेसाई जैसे खिलाडियों की जरूरत है। जिन्होंने वर्ष 1971 मे वेस्टइंडीज के मेरे पहले दौरे पर मेरा बहुत अच्छी तरह मार्गदर्शन किया था।

Wednesday, July 1, 2009

भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रस्ताव से पाक नाराज

भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जो भविष्य का दौरा कार्यक्रम "एफटीपी" तैयार किया है उससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज है क्योकि उसमें इन चिर प्रितिद्वंद्वी टीमों में बीच कोई द्विपक्षीय श्रृखला शामिल नहीं है। पीसीबी के एक अघिकारी ने कहा भारत ने एफटीपी का जो खाका तैयार किया है उसमें पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट श्रृखला शामिल नहीं है। यह हैरान कर देने वाला है क्योंकि दोनों बोर्ड के बीच समझौता है कि वह दो साल मे एक बार दोनों देशों में एक-दूसरे से खेलेंगे। उन्होंने दावा किया है कि भारत ने इस तरह से बांग्लादेश को भी नजरअंदाज किया है और उसके साथ कोई द्विपक्षीय श्रंृखला नहीं रखी है।

पीसीबी ने कहा कि आईसीसी ने टेस्ट खेलने वाले सभी देशों से सलाह मशविरा करने के बाद एफटीपी का खाका सौपने के लिए कहा है तथा भारत ने जो खाका तैयार किया है उसमें पाकिस्तान या बांग्लादेश के साथ कोई द्विपक्षीय श्रृखला नहीं है। नयें एफटीपी पर आईसीसी क्रिकेट समिति की व्यापक चर्चा होगी जिसके बाद इसे आईसीसी के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
आईसीसी क्रिकेट समिति में कई अन्य मसलों पर भी चर्चा होगी। जिसमें दिन रात्रि टेस्ट और चार दिन के टेस्ट मैच के प्रस्ताव भी शामिल है।

Tuesday, June 30, 2009

इरफान पठान शिवांगी से रचाएंगे शादी

भारतीय बल्लेबाज इरफान पठान उनकी जीवनसाथी बनने जा रहे है। उनकी छह साल पुरानी दोस्त और आस्टे्रलिया में भारतीय राजनयिक के बेटी शिवांगी देव है। इरफान शिवांगी का पिछले 6 सालों से जानते है। सूत्रों के अनुसार उनके पेरंट्स इस शादी के लिए रजामंद हो गए है। इरफान की शिवांगी से पहली मुलाकात 2003 में कैरबरा में हुई थी। शादी कब और कहां होगी के जवाब में इरफान ने बताया कि हालांकि अभी इसमे देर है लेकिन यह वडोदरा में पूरे पारंपरिक तरीके से होगी। गौरतलब हे कि इरफान और शिवांगी का यह रिलेशनशिप पिछले साल मार्च में सुखिर्या में आया था। इरफान और शिवांगी की पहली मुलाकात एक प्रैक्टिस मैच के दौरान हुए थी।

इरफान ने पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा कि तब शिवांगी काफी शर्माई हुई थी। उस मुलाकात में वह कुछ ज्यादा बात भी नहीं कर पाई थी। पहले प्रपोज किसने कियाक् के जवाब ने इरफान ने कहा कि पहल उन्होंने ही की थी। तीन साल पहले जब मै वडोदरा में था तो मैने शिवांगी को फोन कर बुलाया और शादी के इरादे के बारे में पूछा तो शिवांगी का जवाब "हां" में था।