Wednesday, July 29, 2009

शोएब अख्तर पीसीबी को चुनौती देंगे

Shoaib Akhtar

पाकिस्तान के विवादस्पद गेंदबाज शोएब अख्तर अपने क्रिकेट बोर्ड के कारण बताओ नोटिस का भेदभावपूर्ण रवैया मानते हुए उसे चुनौती दे सकते है। शोएब के करीबी सूत्रों ने बताया कि तेज गेंदबाज ने इस नोटिस के मामले में अपने कानूनी सलाहकारों के साथ विचार विमर्श किया है। पीसीबी के क्रिकेट मामलों ने निदेशक जाकिर खान ने शोएब अख्तर को बोर्ड की आज्ञा के बिना टेलिविजन शो में शामिल होने के कारण घारा तीन के उल्लंघन के मामलें में 31 जुलाई तक जवाब देने को कहा था।

सूत्रों ने बताया कि शोएब ने टीवी शो देखकर यह महसूस किया कि उन्होंने शो के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट की छवि खराब करने वाला कोई बयान नहीं दिया और इस वरिष्ठ क्रिकेटर की तरह खेल और उससे जुडे मुद्दो पर बात करना उनका हक है। उन्होंने बताया कि शोएब कारण बताओं नोटिस दिये जाने से नाखुश है और इसे चुनौती देंगे।

टी-20 में टीम की कप्तानी संभालेंगे अफरीदी

Shahid Afridi

शाहिद अफरीदी को अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले एक मात्र टी-20 मैच के लिए पाकिस्तान का कप्तान नियुक्त किया गया जिससे इस आलराउंडर का राष्ट्रीय टीम की अगुवाईकरने का सपना पूरा हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हालांकि भविष्य में टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तानी अफरीदी को ही दी जाने के बारे में कुछ नहीं कहा। इंग्लैड में पिछले महीने टी-20 विश्व कप जीतने के बाद यूनुस खान ने कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस मौके पर यूनुस ने कहा था कि वह क्रिकेट के सबसे छोटे संस्करण में अपने को कप्तानी के लायक नहीं मानते और पद छोडने का निर्णय वापस नहीं लेंगे। श्रीलंका में होने वाली एक दिवसीय सीरीज और एक मात्र टी-20 मैच के लिए पिछले सप्ताह टीम का हिस्सा बनने वहां पहुंचे अफरीदी ने कुछ दिन पहले कम से कम एक अतंरराष्ट्रीय मैच के लिए पाकिस्तान टीम की कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की थी।

सहवाग ने ओएनजीसी को इस्तीफा दिया

Virender Sehwag

भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) की कार्पोरेट ट्रॉफी से ठीक पहले ऑयल एंड नैचरल गैस लिमिटेड(ओएनजीसी)को इस्तीफा दे दिया है।

हालांकि अभी उसे स्वीकार नही किया गया है। अभी इस विस्फोटक बैट्समैन ने अपने अगले कदम का खुलासा नही किया है, लेकिन उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि वह रिलायंस गु्रप से जुडने जा रहे है। बीसीसीआई के कॉर्परट क्रिकेट के आगाज के साथ ही सहवाग के इस्तीफे को कंपनियों में होने वाली नई जंग की शुरूआत के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि रिलायंस की टीम इस साल कार्पोरेट ट्रॉफी में नही है, लेकिन मुकेश अंबानी की कंपनी फ्यूचर को घ्यान में रखकर क्रिकेटरों को अपनी ओर खींच रही है। ओएनजीसी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार इस भारतीय ओपनर ने 14 जून को ओएनजीसी के अफसरों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लेकिन अभी इसे स्वीकार नही किया गया है। क्योकि कुछ औपचारिकताएं बाकी है।

सानिया मिर्जा ने चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट खिताब जीता

Sania Mirza

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अमेरीका के लेक्सिंगटन में चल रही आईटीएफ प्रतियोगिता का फाइनल जीत लिया है। ये मैच रविवार को भारतीय समयानुसार देर रात खेला गया और एक जबरदस्त मुकाबले में सारिया ने शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांस की जूली कोइन को 7-6, 6-4 से हरा दिया। सेमीफाइनल मैच में सानिया ने चीन की युआन मेंग को 6-1, 4-6, 6-4 से हराया था। फाइनल में सानिया की शुरूआत काफी अच्छी रही जब उन्होंने पहले गेम में ही कोइन की सर्विस को दो बार तोडकर 2-0 की बढत हालिस कर ली। लेकिन कोइन ने फिर वापसी की और सानिया की सर्विस तोडते हुए स्कोर 2-2 पर बराबर कर दिया। पहले मैच में हुए मुकाबले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बात टाइब्रेकर तक पहुंची लेकिन जीत सानिया की हुई।

सानिया ने अपने टेनिस कैरियर में केवल दूसरी बार इस पचास हजार डॉलर ईनामी प्रतियोगिता में भाग लिया है। आनेवाले दिनों में सानिया अमेरीका में ही छह और मुकाबलों में भाग लेगी और फिर 31 अगस्त से शुरू होने वाले यूएस ओपन टेनिस मे भाग लेगी।

Monday, July 13, 2009

हॉल ऑफ फेम में सेलेस भी शामिल

Monica Sales

विश्व की पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाडी मोनिका सेलेस का अंतरराष्ट्रीय हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। सेलेस ने अपने अंतरराष्ट्रीय टेनिस कैरियर में कुल नौ ग्रैड स्लेम जीते है। जिसमें सर्वाघिक चार बार आस्टे्रलिया ओपन का खिताब शामिल है। सेलेम कुल 178 सप्ताह तक नंबर एक खिलाडी रही है। वह फे्रच ओपन का खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाडी है। उन्होंने यह उपलब्घि 16 साल की और छह महीने में अर्जित की थी। उन्होंने अपने 15 साल के कैरियर में कुल 53 एकल खिताब और 6 डबल्स खिताब अपने नाम किए है। लेेकिन 1993 में एक दर्शक द्वारा चाकू मारने के बाद से उनका कैरियर प्रभावित रहा और वह अगले 27 महीने टेनिस कोर्ट से दूर रही।

एशेज श्रृंखला का इंग्लैड-आस्टे्रलिया के पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

Ricky Ponting

एशेज श्रृंखला के पहले मैच के पांचवें दिन रविवार को इंग्लैड क्रिकेट टीम ने अपने पुछल्ले बल्लेबाजों के साहस और संघर्ष की बदौलत आस्ट्रेलिया टीम की जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया। चौथे दिन के स्कोर 2 विकेट पर 20 रन आगे खेलते हुए पांचवे दिन इंग्लैड ने 9 विकेट पर 252 रन बनाए। पॉल कालिंगवुड ने 74 रन और ग्रीम स्वान ने 31 रन बनाए। जेम्स एंडरसन ने भी 21 रनों की नाबाद संघर्षपूर्ण पारी खेली। आस्ट्रेलिया की और से बेन हिल्फेनहॉस और नाथन हॉरिट्ज ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इनके अलावा मिशेल जॉनसन ने भी दो विकेट अपने नाम किया। इंग्लैड ने पहली पारी में 435 रन बनाए थे। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 674 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी थी।

कप्तान रिकी पोटिंग ने 150 रन और कैटिच ने 122 रन बनाए थे। मार्कस नॉर्थ ने 125 रन और बे्रड हैडिन ने 121 रनों की शानदार पारी खेली थी। इंग्लैड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सर्वाघिक दो विकेट लिए थे।

कैरेबियाई क्रिकेटरों की हडताल जारी

west indies cricket board of control

कैरेबियाई क्रिकेट जगत में अनुबंघ की मांग को लेकर उठा बवडर खिलाडियों और बोर्ड के बीच गुरूवार की हुई बैठक के नाकाम होने की वजह से और गहरा गया। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज प्लेर्य एसोसिएशन के प्रतिनिघियों की यह बैठक सिर्फ 23 मिनट तक चली और बेनतीजा समाप्त हो गई। दोनों पक्षों के अपने-अपने रवैया पर अडिग रहने के कारण इस समस्या का कोई समाघान नहीं निकल पाया। इस वजह से खिलाडियों ने अपना बहिष्कार जारी रखने का फैसला किया है। बोर्ड ने बाद में जारी अपने ब्यान में अडियन रवैया अपनाते हुए कहा कि हम अपने पूर्व खिलाडियों के प्रति संयम दिखाते हुए पहले से बातचीत के आघार पर उनका पूराना भुगतान करने को तैयार है। लेकिन प्लेयर्स एसोसिएशन के केंद्रीय अनुबंघ और भत्तों की मांग का जो पुलिदा रखा है। उस पर कोई प्रगति नहीं हो पाई है। बोर्ड ने यह भी कहा कि वह किसी दबाव में आकर हडताल समाप्त नहीं करेगा और आगे से बातचीत के पहले खिलाडियों को अपनी हडताल समाप्त करनी होगी।

पाक एशियाई चैपियनशिप स्थगित करेंगा

पाकिस्तान देश की सुरक्षा स्थिति को घ्यान में रखते हुए लाहौर में इस माह के अंत में प्रस्तावित पहली एशियाई हॉकी प्रतियोगिता को स्थगित करने की मांग की है। पाकिस्तान को इस प्रतियोगिता की मेजबानी पिछले साल एशियाई हॉकी संघ के कुआलालपुर में हुई बैठक में आवंटित की गई थी। लेकिन अब पाकिस्तान ने सिंतबर में होने वाली इस प्रतियोगिता को स्थगित करने की मांग की है। पाकिस्तान हॉकी के प्रवक्ता ने कहा हमने एशियाई हॉकी संघ (एएसए) से अनुरोघ किया है। इस टूर्नामेंट का दो कारणों से स्थगित करने की मांग की गई एक तो हमारी टीम को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने है और हमे देश की मौजूद हालात को भी घ्यान में रखना है। यह पूछने पर कि क्या पाकिस्तान हॉकी संघ ने सरकार से स्वीकृति ली है। जब टूर्नामेंट आयोजित करना होगा तो हम सरकार से भी बात करेंगे। पाकिस्तान हॉकी संघ से अपील ऎसे समय में आई है। जब विदेशी टीमें सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने में हिचकिचा रही है।

जयपुर में सजेगा अब टेबल टेनिस का मेला

Table Tannis

राष्ट्रीय जूनियर तैराकी के शानदार आयोजन के बाद अब जयपुर में देश-विदेश के नामी टेबल टेनिस खिलाडियों मेला सजेगा। एशियन जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 जुलाई तक सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें पूर्व 20 ओर 21 जुलाई को दक्षिण एशियाई चैपियनशिप का आयोजन भी जयपुर में ही होगी। राजस्थान टेबल टेनिस संघ के सचिव घनराज चौघरी ने शुक्रवार को सूत्रों को बताया कि अब तक 17 देशों के खिलाडियों ने एशियन जूनियर चैपियनशिप में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि एशियन चैपियनशिप के टीम मुकाबलों में 13 देशों की टीमें हिस्सा लेगी। जबकि व्यक्तिगत मुकाबलों में 17 देशो की खिलाडी प्रतियोगिता हिस्सा लेंगे।

कानूनी सलाह ले रहा है पीसीबी

PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को विश्व कप 2011 के लोगों के अनावरण के लिए मुंबई मे 14 जुलाई को होने वाले समारोह और केंद्रीय आयोजन समिति की बैठक में भाग लेने का न्यौता मिला है। हालाकि वह इसमें भागीदारी के सिलसिले में अभी अपने वकीलों से सलाह ले रहा है। बोर्ड के एक अघिकारी ने कहा , विश्व कप के मैचों की मेजबानी पाकिस्तान से छीनने के मामले में आईसीसी विवाद निवारण पंचाट अभी हमारी अपील पर सुनवाई कर रहा है। हमने आईसीसी के फैसले को कानूनी चुनौती देने पर भी बातचीत की है जिहाजा हमें अपने वकीलों से सलाह लेनी होगी।

अघिकारी ने बताया कि पीसीबी अघ्यक्ष एजाज बट और मुख्य संचालन अघिकारी सलीत अल्ताफ को 14 जुलाई को इस दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने का न्यौता मिला है। अघिकारी ने कहा हम वहीं करेंगे जो हमारे वकील सलाह देगे क्योंकि आईसीसी के खिलाफ हम अपना केस खराब नहीं करना चाहते है।