Showing posts with label table tennis jaipur. Show all posts
Showing posts with label table tennis jaipur. Show all posts

Monday, July 13, 2009

जयपुर में सजेगा अब टेबल टेनिस का मेला

Table Tannis

राष्ट्रीय जूनियर तैराकी के शानदार आयोजन के बाद अब जयपुर में देश-विदेश के नामी टेबल टेनिस खिलाडियों मेला सजेगा। एशियन जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 जुलाई तक सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें पूर्व 20 ओर 21 जुलाई को दक्षिण एशियाई चैपियनशिप का आयोजन भी जयपुर में ही होगी। राजस्थान टेबल टेनिस संघ के सचिव घनराज चौघरी ने शुक्रवार को सूत्रों को बताया कि अब तक 17 देशों के खिलाडियों ने एशियन जूनियर चैपियनशिप में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि एशियन चैपियनशिप के टीम मुकाबलों में 13 देशों की टीमें हिस्सा लेगी। जबकि व्यक्तिगत मुकाबलों में 17 देशो की खिलाडी प्रतियोगिता हिस्सा लेंगे।