Showing posts with label Tennis Sania Mirza. Show all posts
Showing posts with label Tennis Sania Mirza. Show all posts

Wednesday, July 29, 2009

सानिया मिर्जा ने चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट खिताब जीता

Sania Mirza

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अमेरीका के लेक्सिंगटन में चल रही आईटीएफ प्रतियोगिता का फाइनल जीत लिया है। ये मैच रविवार को भारतीय समयानुसार देर रात खेला गया और एक जबरदस्त मुकाबले में सारिया ने शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांस की जूली कोइन को 7-6, 6-4 से हरा दिया। सेमीफाइनल मैच में सानिया ने चीन की युआन मेंग को 6-1, 4-6, 6-4 से हराया था। फाइनल में सानिया की शुरूआत काफी अच्छी रही जब उन्होंने पहले गेम में ही कोइन की सर्विस को दो बार तोडकर 2-0 की बढत हालिस कर ली। लेकिन कोइन ने फिर वापसी की और सानिया की सर्विस तोडते हुए स्कोर 2-2 पर बराबर कर दिया। पहले मैच में हुए मुकाबले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बात टाइब्रेकर तक पहुंची लेकिन जीत सानिया की हुई।

सानिया ने अपने टेनिस कैरियर में केवल दूसरी बार इस पचास हजार डॉलर ईनामी प्रतियोगिता में भाग लिया है। आनेवाले दिनों में सानिया अमेरीका में ही छह और मुकाबलों में भाग लेगी और फिर 31 अगस्त से शुरू होने वाले यूएस ओपन टेनिस मे भाग लेगी।

Saturday, July 11, 2009

सानिया की सगाई की रस्म संपन्न

Sania Mirza

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से शुक्रवार को एक फाइवस्टार होटल में सगाई हो गई। एमबीए का स्टूडेंट सोहराब 23 साल के है, जबकि सानिया 22 साल की है। कडी सुरक्षा के बीच इस शादी में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया। मेहमानों में बैडमिंटन खिलाडी पी. गोपीचंद, मानव संसाघन राज्य मंत्री डी. पुरंदरेश्वरी, उनके पति डी. वेकटेश्वर राव, तेलगू फिल्मों के ऎक्टर विष्णु और इंडस्ट्रियलिस्ट जी.वी.के. रेड्डी थे। होटल के बाहर पचास पुलिसकर्मी तैनात थे। होटल के अंदर जाने की इजाजत मीडिया को भी नहीं थी। इसलिए होटल के बार दर्जनों कैमरामैन लाइन लगाकर इस इंतजार में दिन भर खडे रहे कि सानिया की एक झलक कैमरे में कैद कर सकें। शाम करीब 6 बजे सानिया अपने पिता इमरान मिर्जा, मां नसीमा मिर्जा और छोटी बहन अनम के साथ होटल पहुंची।

इससे पहले इमरान ने अपने घर के बाहर बैठे दर्जनों मीडिया वाले से अपील की थी कि वे इस समारोह को प्राइवेट ही रहने दे और उनके साथ सहयोग करें। पिछले दो दिन में सानिया के घर के आगे हंगामा करने वाले दो सिरफिरे आशिकों की गिरफ्तारी के मद्देनजर फाइवस्टार होटल के बाहर सुरक्षा के इंतजाम बेहद पुख्ता किये गये थे।

Friday, July 10, 2009

सानिया मिर्जा की सगाई आज

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। हैदराबार में आज उनकी सगाई मशहूर उद्योगपति सोहराब मिर्जा के साथ होगी। आयोजन सोहराब के बंजारा हिल्स स्थित घर में होना है। इसका सीघा प्रसारण नयी दिल्ली के एक निजी राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर किया जायेगा।

सूत्रों के अनुसार सानिया ने टीवी चैनल को सगाई का प्रसारण अघिकार दो करोड रूपये से ज्यादा में बेचे है। अब तक देश में लोग फिल्मी सितारो और अन्य बडी हस्तियों की शादियों के वीडियों फुटेज देख कर ही संतोष कर पाते थे। हालांकि अभिनेत्री राखी सांवत ने अपने स्वयंवर का जीवंत प्रसारण कर एक नई परिपाटी की शुरूआत कर दी है। लेकिन सानिया इनसे भी दो कदम आगे निकल गयी है। किसी प्रसिद्ध भारतीय खिलाडी की सगाई के सीघा प्रसारण का यह पहला मौका होगा।

Tuesday, July 7, 2009

डब्ल्यूटीए रैकिंग में सानिया, सोमदेव और प्रकाश लुढके

विंबलडन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में ही पराजित होने से सानिया मिर्जा को डब्ल्यूटीए एकल रैकिंग से सात अंको का नुकसन हुआ और वह 85वें स्थान पर आ गयी लेकिन युगल में वह 37वें स्थान पर बकरार रही है। भारत के सोमदेव देववबर्मन और प्रकाश अमृतराज को भी विंबलडन में निराशाजनक प्रदर्शन का नुकसान उठाना पडा। सोमदेव तीन स्थान पिछड कर 132 और प्रकाश पांचवें स्थान से फिसल कर 159 वें स्थान आ गये। सोमदेव अपना पहला क्वालीफाईग मैच और प्रकाश तीसरे और अंतिम दौर में पराजित हो गया। आल इंग्लैड क्लब पर सेमीफाइलन तक पहुंचने वाले पहेश भूपति पुरूष एकल में बढत बनाते हुए आठवें और लिएंडर पेस छठे स्थान पर बरकरार है।

Wednesday, July 1, 2009

सानिया मिर्जा से श्रेष्ठ साइना नेहवाल : प्रकाश पादुकोण

भारतीय बैडमिंटन दिग्गज खिलाडी प्रकाश पादुकोण का मानना है कि सानिया मिर्जा को लेकर भले ही बहुत अघिक हाइप हो लेकिन प्रदर्शन के मामले में साइना नेहवाल इस टेनिस तारिका के अव्वल है। इन दिनों हैदराबादी खिलाडियो की तुलना करते हुए पादुकोण ने कहा कि सच्चाई यह है कि साइना ने सानिया की तुलना में ऊंची रैकिंग वाली खिलाडियों को अघिक हराया है। उन्होंने कहा मै रैकिंग को मानक नहीं मानूगी लेकिन साइना ने सानिया की तुलता की अघिक ऊंची रैकिंग वाली खिलाडियौं को हराया है और मै उसके प्रदर्शन को बेहतर करार दूंगा। पादुकोण को लगता है कि हाल में इंडोनिशियाई सुपर सीरीज जीतने वाली साइना दो साल के अंदर दुनिया की नंबर एक खिलाडी बन सकती है। उन्होंने टाटा ओपन बैडमिंटन में भाग लेने वाले खिलाडिया की घोषणा के दौरान पत्रकारों से कहा साइना के पास दुनिया की नंबर एक खिलाडी बनने के सभी गुण मौजुद है लेकिन इसके लिए उन्हें लगातार कडी मेहनत करनी होगी और अपने फार्म बरकरार रखनी होगी। पादुकोण ने कहा कि साइना का जितना भी खेल देखा उससे उन्हें लगता है कि इस युवा खिलाडी ने नेट पर अपने खेल और कोर्ट पर मूवमेंट में सुघार किया है। और उसका मूवमेंट भी बेहतर हुआ है। वह हमेशा फिट रही लेकिन अभी अघिक फिट लगती है। लेकिन उसे तारीफों से फूल कर कूप्पा नहीं होना चाहिए और इन क्षेत्रो में लगातार बेहतरी की कोशिश करनी चाहिए।