Showing posts with label Virender Sehwag. Show all posts
Showing posts with label Virender Sehwag. Show all posts

Wednesday, July 29, 2009

सहवाग ने ओएनजीसी को इस्तीफा दिया

Virender Sehwag

भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) की कार्पोरेट ट्रॉफी से ठीक पहले ऑयल एंड नैचरल गैस लिमिटेड(ओएनजीसी)को इस्तीफा दे दिया है।

हालांकि अभी उसे स्वीकार नही किया गया है। अभी इस विस्फोटक बैट्समैन ने अपने अगले कदम का खुलासा नही किया है, लेकिन उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि वह रिलायंस गु्रप से जुडने जा रहे है। बीसीसीआई के कॉर्परट क्रिकेट के आगाज के साथ ही सहवाग के इस्तीफे को कंपनियों में होने वाली नई जंग की शुरूआत के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि रिलायंस की टीम इस साल कार्पोरेट ट्रॉफी में नही है, लेकिन मुकेश अंबानी की कंपनी फ्यूचर को घ्यान में रखकर क्रिकेटरों को अपनी ओर खींच रही है। ओएनजीसी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार इस भारतीय ओपनर ने 14 जून को ओएनजीसी के अफसरों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लेकिन अभी इसे स्वीकार नही किया गया है। क्योकि कुछ औपचारिकताएं बाकी है।

Tuesday, July 7, 2009

आईसीसी चैपिंयस ट्रॉफी में द्रविड की वापसी की संभावना

पूर्व कप्तान राहुल द्रविड को इस साल सितंबर में दक्षिण अफ्रीका मे होने वाले आईसीसी चैपिंयस ट्राफी के लिए भारत की 30 संभावित खिलाडियों की सूची में शामिल कर लिया गया है। आखिल भारतीय सीनिययर चयन समिति की सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में बैठक हुई जिसमें आठ देशों के इलीट टूर्नामेंट के लिए 30 संभावित खिलाडियों का चुना गया। द्रविड की जहां फिर से वनडे प्रारूप में वापसी की उम्मीद बंघी है। चयनकर्ताओं ने इरफान पठान और रोबिन उथप्पा जैसे खिलाडियों को नजरअंदाज किया है। अब तक 333 वनडे मैच खेलने वाले द्रविड ने अपना अंतिम वनडे आस्टे्रलिया के खिलाफ 2007 में नागपुर में खेला था। वेस्टइंडीज दौरे से बाहर रहने वाले स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अलावा चोटिल वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान की भी टीम मे वापसी हुई है दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहनी, बंगाल के विकेटकीपर वृद्धिमान साहा, तमिलनाडु के आर अश्चिन और मुरली विजय भी संभावित खिलाडियों में जगह बनाने में सफल रहे। उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सिंह, राजस्थान के मघ्यम गति के गेंदबाज पंकज सिंह और मुंबई के अजिंक्या रहाणे और घवल कुलकर्णी को भी संभावित टीम में लिया गया है।

Wednesday, July 1, 2009

अपना विकेट बलिदान कर सकता हूं सहवाग के लिए : गंभीर

भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का लगातार खराब प्रदर्शन का कारण क्या उनके प्ररेणास्त्रोत वीरेन्द्र सहवाग की अनुपस्थिति है। सहवाग कंघे की चोट के कारण वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाए है। गंभीर ने टेस्ट मैचों में भी सहवाग के साथ पारी का आगाज करने पर ही अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज के साथ 23 टेस्ट मैचों की पारी की शुरूआत की और इनमें उन्होंने 59.42 की औसत से 2258 रन बनाये जिसमें छह शतक शामिल है। अब उन दो टेस्ट मैचों पर गौर करे जिनमें गंभीर तो खेले थे लेकिन सहवाग नहीं।

इन दोनों मैच की चार पारियों में गंभीर दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाए थे। इन चार पारियों में उनके नाम पर 13 रन दर्ज है। इनमें श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में 2005 में गंभीर ने पहली पारी मे दो और दूसरी पारी में तीन रन बनाये जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में बेगलूर में वह पांच और तीन रन ही बना पाए। इन दोनों को भारत की सबसे खतरनाक सलामी जोडी भी माना जाता है और ये दोनों एक दूसरे की तारीफ करते हुए भी नहीं थकते है। सहवाग का मानना है कि गंभीर उनसे कही बेहतर बल्लेबाज है।
उनके शब्दों में मेरे हिसाब से वह सुनील गावस्कर के बाद भारत के सर्वश्रेष्ट सलामी बल्लेबाज है। दूसरी तरफ गंभीर मानते है कि भारतीय क्रिकेट में सहवाग से बेहतर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि वीरू एकमात्र ऎसा क्रिकेटर है जिसके लिए मै अपना विकेट बलिदान कर सकता हूं। मै उनका बहुत बडा प्रशंसक हूं। मेरे हिसाब से वह सबसे खतरनाक बल्लेबाज है। आंकडो पर गौर करे तो साफ हो जाता है कि बाये हाथ के सलामी बल्लेबाजी गंभीर ने तब अक्सर अच्छा प्रदर्शन किया जब दूसरे छोर पर सहवाग खडे थे।