Showing posts with label Saurav Ganguly Records. Show all posts
Showing posts with label Saurav Ganguly Records. Show all posts

Friday, July 10, 2009

बुकानन ने भारतीय खिलाडियों की कडी आलोचना की

भारतीय क्रिकेट खिलाडियों की खेल भावना को लेकर ग्रेग चैपल के बाद फिर एक विदेशी कॉच ने उंगली उठायी है। जिससे फिर एक नया विवाद शुरू हो गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कॉच जॉन बुकानन के निशाने पर इस बार भारत के स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सौरभ गांगुल लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर है।

जॉन बुकानन ने अपनी किताब " फ्चूचर ऑफ क्रिकेट : राइज ऑफ टी-20" में मास्टर ब्लास्टर सचिन को क्रिकेट खेलने के लिए अनुभवहीन बताया है। बुकानन ने न सिर्फ अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का भी अनुभव के मामले में हाशिये पर रखा है। बुकानन ने अपनी किताब में कई मौजूदा और पूर्व खिलाडियों को अपने निशाने पर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम और इंडियन प्रीमियर लीग, आईपीएल की कोलकाता टीम के पूर्व कॉच जॉन बुकानन का भारत से रिश्ता लगभग खत्म हो गया है। मगर बुकानन अभी भी भारतीय क्रिकेट खिलाडियों को अपने निशाने पर लेकर कोचिंग अनुभव बांट रहे है। बुकानन ने किताब मे लिखा है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर टी-20 क्रिकेट के लिए फिट खिलाडी नहीं है। सचिन मं अपने खेल जीवन के इस मौड पर ताकत और प्रभुत्व की कमी साफ झलकती है। बुकानन ने आगे कहा है कि अब उनमें निर्माण कुशलता और निर्भिक होकर खेलने की क्षमता समय के साथ कम होती जा रही है।
सचिन इस फटाफट क्रिकेट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकते साथ ही उनका अनुभव भी इसमें कुछ खास नहीं रहा है। बुकानन ने महान खिलाडी सनी गावस्कर व युवी की भी जमकर आलोचना की है।
उन्होंने कहा कि गावस्कर काफी तुच्छ बुद्धि के पक्षपाती व्यक्ति है। जबकि युवराज सिंह का खेल गांगुली की तरह है लेकिन युवराज में गांगुली की तरह आर्कषण और टीम नेतृत्व की क्षमता नहीं है।

Thursday, July 9, 2009

द्रविड की टीम में वापसी भारत के लिए बोनस होगा

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड को फिर से एकदिवसीय टीम में शामिल करने का स्वागत करते हुए कहा कि दाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज की उपस्थिति दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चैपियंस ट्रॉफी में महेंद्र सिंह घोनी की टीम के लिए बोनस होगी। चयनसमिति ने द्रविड को 24 सितंबर से शुरू होने वाली चैपियंस ट्रॉफी के लिए 30 संभावित खिलाडियों में शामिल किया है। इससे पूर्व कप्तान के लिए अक्टूबर 2007 के बाद एकदिवसीय टीम में वासपी के रास्ते खुल गए है। गांगुली ने अपने 37वें जन्मदिन पर क्रिकेट बोर्ड की तकनीकी समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद कहा "द्रविड सभी तरह की क्रिकेट का बेहतरीन खिलाडी है उनको टीम में शामिल करना भारत के लिए बोनस होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा। उनकी वापसी अच्छा फैसला है।

उन्हें भी ऎसी आशा नहीं थी।" द्रविड के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी संभावित खिलाडियों में शामिल किया गया है। लेकिन इरफान पठान 30 खिलाडियों में जगह नहीं बना पाए। गांगुली ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए द्रविड और आशीष नेहरा का उदाहरण देखना चाहिए।
यदि आप अच्छा प्रदर्शन करते हो तो आप वापसी कर सकते हो। यह युवा और प्रतिभाशाली है और जानता है कि वह अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

Tuesday, June 30, 2009

वनडे क्रिकेट में युवराज पहुंचे सात हजार रन पर

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेेले गए दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान एक दिवसीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए और इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। पहला नंबर सचिन तेदुलकर 16,684 रन पर, दूसरा सनथ जयसूर्या 13,151 रन पर, तीसरा इंजमाम उल हक 11,739 रन पर, चौथा रिकी पोटिंग 11,523 रन पर, पांचवां सौरव गांगुली 11,363 रन पर, छठा राहुल द्रविड 10,585 रन पर, सातवां ब्रायन लारा 10,405 रन पर, आठवां जैक कालिस 10,239 रन पर, नौवां एमड गिलक्रिस्ट 9,619 रन पर तथा मो. अजहरूद्दीन 9,378 रन पर है।

अपना 234वां मैच खेल रहे युवराज ने रवि रामपाल की गेंद पर आठमें ओवर मे चौका उडकर सात हजार वनडे रन पूरे किए। इस मैच से पहले उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 19 रन की जरूरत थी। इसमें सबसे पहला नंबर खिलाडी सचिन तेंदुलकर है।