Showing posts with label Ricky Ponting Records. Show all posts
Showing posts with label Ricky Ponting Records. Show all posts

Saturday, July 11, 2009

पोटिंग ने टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे किए

Ricky Ponting

आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज व कप्तान रिकी पोटिंग ने इंग्लैड के खिलाफ चल रहे पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पारी का 40 रन बनाने के साथ ही 11 हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए है। 34 वर्षीय पोटिंग अपने 132वें टेस्ट में इस उपलब्घि पर पहुंचे है। इसके पहले उनके 131मैचों से 56.20 के बेहद प्रभावशाली औसत से 10960 रन थे। पोटिंग से आगे अब उनके हमवतन एलेन बार्डर, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और भारत के सचिन तेंदुलकर है। पूर्व आस्टे्रलियाइ कप्तान बार्डर के खाते में 156 टेस्टों से 50.56 के औसत से 11,174 रन है। पूर्व कैरेबियाई कप्तान लारा ने 131 टेस्टों में 52.88 के औसत से 11,953 रन है। जबकि रनतशीन सचिन 159 टेस्टों में 54.58 के औसत से 12,773 रन बनाकर टेस्ट बल्लेबाजी के शिखर पर विराजमान है। पोटिंग ने अपना टेस्ट कैरियर में दिसम्बर 1995 में श्रीलंका के खिलाफ पर्थ में शुरू किया था। अपने कैरियर शुरू करने के 14 वर्ष के बाद उन्होंने 11 हजार रनों का आंकडा पार कर लिया है।
वह सबसे तेजी से 11 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने इस मामले में सचिन को पीछे छोड दिया है। पोटिंग ने अपनी पारी 222वीं पारी में 11 हजार रन का आंकडा पार कर लिया जबकि सचिन ने 223वीं पारी मे 11 हजार रन पूरे किए थे।

Wednesday, July 1, 2009

भारत-आस्ट्रेलिया एक दिवसीय मैच अक्टूबर से

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के मैच को घ्यान में रखते हुए मौसम और सुरक्षा कारणों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वंचित गुवाहाटी उन सात शहरों में से जहां अक्टूबर, नंवबर में होगा। बीसीसीआई की दौरा कार्यक्रम समिति ने आज मैचों के शेड्यूल की घोषणा की। ललित मोदी की गैर मौजूदगी में बैठक की अघ्यक्षता करने वाले बोर्ड सचिव एन श्रीनिवासन ने एक बयान मे यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने गुवाहाटी के अलावा दिल्ली, मुंबई, मोहाली, हैदराबाद, नागपूर और जयपुर को इन मैचों के लिए चुना है।

गुवाहाटी में पिछले साल नंवबर में भारत, इंग्लैड, वनडे श्रृखला का फाइनल होना था। लेकिन मुंबई हमलों के बाद केविन पीटरसन की टीम दौरा बीच में छोडकर लौट गई थी। दो साल पहले खराब मौसम के कारण शहर में मैच नहीं हो सका था जिससे दर्शक हिंसा पर उतारू हो गए थे।

आस्टे्रलिया का कब्जा एशेज पर बरकरार रहेगा : मार्क वॉ

आस्टे्रलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ ने कहा है कि उनकी टीम अगले बुघवार से खेली जाने वाली एशेज श्रृखला में इंग्लैड को मात देने में सफल रहेगी। टेस्ट तथा वनडे मैचों में 20,000 से अघिक रन बना चुके मार्क वॉ ने कहा कि आस्टेलियाई टीम का टी-20 विश्व कप के सुपर आठ में नहीं पहुंच पाने का एशेज में उसके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पडेगा।

इस साल एशेज का पहला टेस्ट आठ जुलाई से कार्डिफ में खेला जाएगा।
मार्क वॉ हमारी टीम की तैयारी अच्छी है। टी-20 विश्व कप से बाहर होना दुखदाई था। लेकिन इससे हमारे खिलाडियों को एशेज की तैयारी के लिए ज्यादा वक्त मिल गया। टी-20 और टेस्ट में बहुत अंतर है। हमारी टीम टेस्ट मैचों में हमेशा बेहतर प्रदर्शन करती है, इस लिहाज से यह कहना बिल्कुल उचित नहीं होगा कि विश्व कप के सुपर आठ में नहीं पहुंच पाने का एशेज में उसके प्रदर्शन पर असर पडेगा।
मार्क वॉ ने कहा हम दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में टेस्ट श्रंृखला में हरा चुके है। मेरे लिहाज से हमारी टीम अच्छी लय में है। मुझे यकीन है कि हमारी टीम इंग्लैड को हराकर एशेज ट्रॉफी अपने पास रखने में सफल रहेगी।

Tuesday, June 30, 2009

कंगारू छींटाकशी से बाज नहीं आएंगे : कोलिंगवुड

इंग्लैड के बल्लेबाज पाल कोलिंगवुड को आशंका है कि आगामी एशेज सीरीज में रिकी पोटिंग की टीम आक्रामक भाषा का प्रयोग कर सकती है। कार्डिफ में आठ से शुरू हो रही एशेज सीरीज में किसी भी विवाद से बचने के लिए क्रिकेट आस्टे्रलिया ने कडे शब्दों में एक पत्र लिखा है। इस पत्र में आस्टे्रलियाई खिलाडियों को मैदान पर किसी भी तरह की छीटाकशी से बचने की सलाह दी गई है। कोलिंगवुड ने हालांकि कहा, छींटाकशी आस्टे्रलियाई क्रिकेट संस्कृति में शुमार है। आस्टे्रलियाई स्वभाव से बहुत आक्रमक है। 33 वर्षीय कोलिगवुड ने कहा, पांच टेस्ट मैचों के दौरान इंग्लैड भी किसी भी मौखिक हमले के लिए तैयार है। एक इंटरव्यू में कोलिगवुड ने कहा अगर जरूरत पडी तो पूरी इंग्लैड टीम छींटाकशी के खिलाफ उठ खडी होगी। लेकिन फिलहाल हम सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते है।

वनडे क्रिकेट में युवराज पहुंचे सात हजार रन पर

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेेले गए दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान एक दिवसीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए और इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। पहला नंबर सचिन तेदुलकर 16,684 रन पर, दूसरा सनथ जयसूर्या 13,151 रन पर, तीसरा इंजमाम उल हक 11,739 रन पर, चौथा रिकी पोटिंग 11,523 रन पर, पांचवां सौरव गांगुली 11,363 रन पर, छठा राहुल द्रविड 10,585 रन पर, सातवां ब्रायन लारा 10,405 रन पर, आठवां जैक कालिस 10,239 रन पर, नौवां एमड गिलक्रिस्ट 9,619 रन पर तथा मो. अजहरूद्दीन 9,378 रन पर है।

अपना 234वां मैच खेल रहे युवराज ने रवि रामपाल की गेंद पर आठमें ओवर मे चौका उडकर सात हजार वनडे रन पूरे किए। इस मैच से पहले उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 19 रन की जरूरत थी। इसमें सबसे पहला नंबर खिलाडी सचिन तेंदुलकर है।