Showing posts with label Yuvraj Records. Show all posts
Showing posts with label Yuvraj Records. Show all posts

Tuesday, July 7, 2009

आईसीसी वनडे रैकिंग में शीर्ष पर भारतीय

आईसीसी वनडे रैकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा हो गया जब खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह दूसरे स्थार पर पहुंच गए जबकि प्तान महेंद्र सिंह घोनी शीर्ष पर काबिज है। वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया चैपियनशिप में दूसरे स्थान पर नहीं पहुंच सकी और तीसरे पर ही कायम है। भारतीय टीम का वनडे रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए कैरेबियाई टीम का सूपडा साफ करना था, लेकिन सीरीज 2-1 से जीती। युवराज ने 131.35 और दो रन बनाए। इसकी बदौलत यह दो पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुच गए जबकि मैन ऑफ द सीरीज बने घौनी चोटी पर बने हुए है। घोनी ने 41.95 और नाबाद 46 रन बनाए। घोनीऔर युवराज के बीच 44 अंकों का फासला है। सितंबर में श्रीलंका में प्रस्तावित त्रिकोणीय सीरीज के दौरान युवराज और घोनी में फिर नंबर वन के लिए जद्दोजहद रहेगी। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल और क्रिस गेल एक-एक पायदान खिसकर क्रमश तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गइ है।

भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर चार पायदान खिसककर न्यूजीलैड के रास टेलर के साथ संयुक्त 20वें स्थान पर है। गंभीर ने सीरीज में 57 रन बनाए। हरफनमौलाओं की सूची में युवराज शीर्ष पांच से बाहर हो गए। उन्हें सीरीज में एक भी विकेट नहीं मिल सका। अब वह इस रैकिंग में आठवें स्थान पर है।
पाकिस्तान के शोएब मलिक और शाहिद अफरीदी संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह तीन पायदान खिसककर 26वें स्थान पर जबकि प्रवीण कुमार छह पायदान नीचे 33वें स्थान पर है। ईशांत शर्मा दो पायदान चढकर 39वें स्थान पर गए है।

Tuesday, June 30, 2009

वनडे क्रिकेट में युवराज पहुंचे सात हजार रन पर

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेेले गए दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान एक दिवसीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए और इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। पहला नंबर सचिन तेदुलकर 16,684 रन पर, दूसरा सनथ जयसूर्या 13,151 रन पर, तीसरा इंजमाम उल हक 11,739 रन पर, चौथा रिकी पोटिंग 11,523 रन पर, पांचवां सौरव गांगुली 11,363 रन पर, छठा राहुल द्रविड 10,585 रन पर, सातवां ब्रायन लारा 10,405 रन पर, आठवां जैक कालिस 10,239 रन पर, नौवां एमड गिलक्रिस्ट 9,619 रन पर तथा मो. अजहरूद्दीन 9,378 रन पर है।

अपना 234वां मैच खेल रहे युवराज ने रवि रामपाल की गेंद पर आठमें ओवर मे चौका उडकर सात हजार वनडे रन पूरे किए। इस मैच से पहले उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 19 रन की जरूरत थी। इसमें सबसे पहला नंबर खिलाडी सचिन तेंदुलकर है।