Showing posts with label Pakistan Cricket team. Show all posts
Showing posts with label Pakistan Cricket team. Show all posts

Monday, August 31, 2009

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पाकिस्तान के लिए बडी चुनौती: इंतिखाब

Intikhab Alam

पाकिस्तानी कोच इंतिखाब आलम ने कहा कि अगले महीने 22 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चैपियंस ट्राफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पाकिस्तान के लिए बडी चुनौती है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता ग्रुप स्तर के मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की है। हम मैच दर मैच अपनी रणनीति बनाएंगे और उसको मैदान में लागू करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने साथ ही माना कि उनकी टीम चैपियंस ट्राफी के कठिन गु्रप में शामिल है, लेकिन एशेज सीरीज हारने के कारण आस्ट्रेलियाई टीम का मनोबल गिरा हुआ होगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान चैपियंस ट्राफी में भारत, आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के साथ गु्रप ए में शामिल है। इंतिखाब ने कहा कि भारत एक मुश्किल प्रतिद्वंद्वी है। उसके खिलाडी हर हाल में मैच जीतने को बेताब रहते है। उनके पास शानदार खिलाडियों की फौज है।

वहीं आस्ट्रेलिया पचास ओवरों का विश्व चैंपियन है। इसलिए हमारे लिए मुकाबला आसान नही होने वाला है, लेकिन हम भी जीत के लिए प्रतिबद्ध है।

Wednesday, July 29, 2009

शोएब अख्तर पीसीबी को चुनौती देंगे

Shoaib Akhtar

पाकिस्तान के विवादस्पद गेंदबाज शोएब अख्तर अपने क्रिकेट बोर्ड के कारण बताओ नोटिस का भेदभावपूर्ण रवैया मानते हुए उसे चुनौती दे सकते है। शोएब के करीबी सूत्रों ने बताया कि तेज गेंदबाज ने इस नोटिस के मामले में अपने कानूनी सलाहकारों के साथ विचार विमर्श किया है। पीसीबी के क्रिकेट मामलों ने निदेशक जाकिर खान ने शोएब अख्तर को बोर्ड की आज्ञा के बिना टेलिविजन शो में शामिल होने के कारण घारा तीन के उल्लंघन के मामलें में 31 जुलाई तक जवाब देने को कहा था।

सूत्रों ने बताया कि शोएब ने टीवी शो देखकर यह महसूस किया कि उन्होंने शो के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट की छवि खराब करने वाला कोई बयान नहीं दिया और इस वरिष्ठ क्रिकेटर की तरह खेल और उससे जुडे मुद्दो पर बात करना उनका हक है। उन्होंने बताया कि शोएब कारण बताओं नोटिस दिये जाने से नाखुश है और इसे चुनौती देंगे।

टी-20 में टीम की कप्तानी संभालेंगे अफरीदी

Shahid Afridi

शाहिद अफरीदी को अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले एक मात्र टी-20 मैच के लिए पाकिस्तान का कप्तान नियुक्त किया गया जिससे इस आलराउंडर का राष्ट्रीय टीम की अगुवाईकरने का सपना पूरा हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हालांकि भविष्य में टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तानी अफरीदी को ही दी जाने के बारे में कुछ नहीं कहा। इंग्लैड में पिछले महीने टी-20 विश्व कप जीतने के बाद यूनुस खान ने कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस मौके पर यूनुस ने कहा था कि वह क्रिकेट के सबसे छोटे संस्करण में अपने को कप्तानी के लायक नहीं मानते और पद छोडने का निर्णय वापस नहीं लेंगे। श्रीलंका में होने वाली एक दिवसीय सीरीज और एक मात्र टी-20 मैच के लिए पिछले सप्ताह टीम का हिस्सा बनने वहां पहुंचे अफरीदी ने कुछ दिन पहले कम से कम एक अतंरराष्ट्रीय मैच के लिए पाकिस्तान टीम की कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की थी।

Wednesday, July 8, 2009

श्रीलंका ने हार को जीत में बदला

श्रीलंका ने पाकिस्तान की पारी को रेत की दीवार की तरह ढाह दिया और एक निश्चित हार को जीत की खुशी में बदल दिया। गॉल के पहले क्रिकेट टेस्ट में यूनुस की सेना 117 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान 50 रन से हार गया। गॉल क्रिकेट ग्राउंउ पर पाकिस्तान ने लिए चौथे दिन का खेल शुरू होने तक सब कुछ ठीक ठाक था। पूरे आठ विकेट बचते थे। सिर्फ 97 रन बनाने थे और क्रीज पर पहली पारी के शतकवीर मोहम्मद यूसुफ मौजूद थे। लेकिन फिर कुछ ऎसा हुआ जिसकी कल्पना आम तौर पर क्रिकेट में नहीं की जाती है।

श्रीलंका के फिरकी गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों का घुमा कर रख दिया और बचे हुए आठ विकेट सिर्फ 46 रन पर समेट दिए। टीम को एक असंभव जीत दिला दी। रंगाना हेराथ की घूमती गेंदे पाकिस्तान के बल्लेबाजों के समझ से परे थी। हेराथ ने चौथे दिन सबसे पहले मोहम्मद यूसुफ केा अपना शिकार बनाया। उनकी एक गेंद को यूसुफ समझ नहीं पाए और उसे छोडने की गलती कर बैठे।
घूमती गेंद विकेट से सामने उनके पैड से टकराई और अंपायर की अंगुली उठ गई। इसके बाद जमे जमाए सलमान बट का नंबर आया। बट भी हेराथ की एक गेद पर चकमा खा बैठे। हेराथ ने दूसरी पारी में पाकिस्तान के पांच विकेट चटकाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच आंका गया। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों के अलावा पांच वनडे मैचों की सीरीज और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाना है।

Tuesday, July 7, 2009

पहले टेस्ट मैच में पाक का पलडा भारी

पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका के विरूद्ध मैच में अपनी पकड मजबूत कर ली है। पहली पारी में 50 रन की बढत लेने वाली पाक टीम ने मैच के तीसरे दिन सोमवार को श्रीलंका की दूसरी पारी 217 रन पर समेट दी। इस तरह उसे जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य मिला है। मेहमान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 71 रन बना लिए है। चौथे दिन जीत के लिए पाकिस्तान को और 97 रन बनाने होगे, लेकिन श्रीलंका को बाकी बचे आठ विकेट झटकने होंगे। जाहिर मैच में पाक का पलडा भारी है। इससे पहले सोमवार को श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में पहला विकेट बिना खाता खोले ही गंवा दिया। श्रीलंका टीम इस झटके से कभी भी नहीं उबर सकी। मेजबान टीम की और से पर्नावितार्ना 49 रन और समरवीरा ने 34 रन को छोडकर अन्य कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकडा पार नहीं कर सके। पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और सईद अजमल ने तीन-तीन विकेट झटके।