Showing posts with label australia cricket. Show all posts
Showing posts with label australia cricket. Show all posts

Monday, August 31, 2009

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पाकिस्तान के लिए बडी चुनौती: इंतिखाब

Intikhab Alam

पाकिस्तानी कोच इंतिखाब आलम ने कहा कि अगले महीने 22 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चैपियंस ट्राफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पाकिस्तान के लिए बडी चुनौती है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता ग्रुप स्तर के मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की है। हम मैच दर मैच अपनी रणनीति बनाएंगे और उसको मैदान में लागू करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने साथ ही माना कि उनकी टीम चैपियंस ट्राफी के कठिन गु्रप में शामिल है, लेकिन एशेज सीरीज हारने के कारण आस्ट्रेलियाई टीम का मनोबल गिरा हुआ होगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान चैपियंस ट्राफी में भारत, आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के साथ गु्रप ए में शामिल है। इंतिखाब ने कहा कि भारत एक मुश्किल प्रतिद्वंद्वी है। उसके खिलाडी हर हाल में मैच जीतने को बेताब रहते है। उनके पास शानदार खिलाडियों की फौज है।

वहीं आस्ट्रेलिया पचास ओवरों का विश्व चैंपियन है। इसलिए हमारे लिए मुकाबला आसान नही होने वाला है, लेकिन हम भी जीत के लिए प्रतिबद्ध है।

Monday, July 13, 2009

एशेज श्रृंखला का इंग्लैड-आस्टे्रलिया के पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

Ricky Ponting

एशेज श्रृंखला के पहले मैच के पांचवें दिन रविवार को इंग्लैड क्रिकेट टीम ने अपने पुछल्ले बल्लेबाजों के साहस और संघर्ष की बदौलत आस्ट्रेलिया टीम की जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया। चौथे दिन के स्कोर 2 विकेट पर 20 रन आगे खेलते हुए पांचवे दिन इंग्लैड ने 9 विकेट पर 252 रन बनाए। पॉल कालिंगवुड ने 74 रन और ग्रीम स्वान ने 31 रन बनाए। जेम्स एंडरसन ने भी 21 रनों की नाबाद संघर्षपूर्ण पारी खेली। आस्ट्रेलिया की और से बेन हिल्फेनहॉस और नाथन हॉरिट्ज ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इनके अलावा मिशेल जॉनसन ने भी दो विकेट अपने नाम किया। इंग्लैड ने पहली पारी में 435 रन बनाए थे। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 674 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी थी।

कप्तान रिकी पोटिंग ने 150 रन और कैटिच ने 122 रन बनाए थे। मार्कस नॉर्थ ने 125 रन और बे्रड हैडिन ने 121 रनों की शानदार पारी खेली थी। इंग्लैड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सर्वाघिक दो विकेट लिए थे।

Monday, July 6, 2009

कंगारूओं की टीम एशेज के लिए बेकार है

आस्टे्रलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि आगामी एशेज सीरीज में चुनी गई आस्टे्रलिया की "हास्यास्पद" टीम पर इंग्लैड को बढत हासिल होगी। आस्ट्रेलियाई टीम के चयन पर चैपल ने कहा है कि यह बेकार टीम है। वहीं टोनी ग्रेग भी पोटिंग की इस टीम को चुनौती के लायक नहीं मानते है। चैपल ने कहा तीसरे सलामी बल्लेबाज को नहीं चुनना मुसीबत का न्यौता देना है। फिलीप हूजे को आने वाले समय का स्टार कहा जा रहा है लेकिन उसने सिर्फ तीन टेस्ट खेले है। उसकी तकनीक गैर पारंपरिक है जिसके कामयाब रहने की गारंटी नही दी जा सकती। यदि इंग्लैड में ऎसा होता है तो वह मुसीबत में पड सकता हे। उन्होंने कहा दोनों टीमो की गेंदबाजी आक्रमण की तुलना से साबित हो गया है कि एंड्रयू स्ट्रास की टीम का पलडा भारी रहेगा। उन्होंने कहा फिलहाल इंग्लैड का आक्रमण अघिक घारदार लग रहा है। एंड्रयू फ्लिंटाफ और उसकी फिटनेस पर बहुत कुछ निर्भर होगा।

लेकिन वह पांचों टेस्ट मे फिट रहता है तो इंग्लैड का आक्रमण अघिक संतुलित होगा। इसलिए मेरे हिसाब से उनका पलडा भारी है। वही इंग्लैड के पूर्व कप्तान टोनी गे्रटग ने भी इंग्लैड के गेदबाजी आक्रमण से निपटने के लिहाज से रिकी पोटिंग और उनकी टीम की क्षमता पर भी संदेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा एशेज का पहला टेस्ट शुरू होने से पहले काफी तनाव होता है जो काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। आस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है क्योकि उसके औफ स्पिन गेंदबाज नाथल हॉरित्ज रंग में नहीं दिख रहे है।

Thursday, July 2, 2009

बुकानन दोषी एशेज श्रृंखला में हार के लिए : मार्टिन

आस्टे्रलिया के पूर्व बल्लेबाज डेमियन मार्टिन ने 2005 में एशेज श्रृंखला में आस्टे्रलिया की हार के लिए कोच बुकानन को दोषी ठहराया है। मार्टिन ने 2005 में एशेज बरकरार रखने में टीम की असफलता के लिए तत्कालीन कोच जॉन बुकानन को दोषी ठहराते हुए कहा कि टीम प्रबंघन का इसे केवल एक अन्य श्रृंखला मानना तथा उचित रणनीति नहीं बनाना भूल थी। मार्टिन ने कहा वार्न और मैकगिल की सभी टिप्पणियों सही है और इससे उस टीम के 99 प्रतिशत खिलाडी सहमत होंगे। प्रबंघन टीम ने अच्छी योजना नहीं बनायी। हमने इसके लिए अच्छी तैयारी नहीं की थी। मार्टिन से पहले वार्न और स्टुअर्ट मैकगिल ने भी बुकानन की कडी आलोचना की थी।

मार्टिन ने कहा कि श्रृंखला में आस्टे्रलिया की हार का मुख्य कारण इसके लिए तैयारियों पर घ्यान नहीं देना था। उन्होंने विजडन क्रिकेटर को दिए साक्षात्कार में कहा हमने लापरवाही बरती और सब कुछ उनके इंग्लैड अनुरूप हुआ। उसके बाद से वह कभी अच्छा नहीं खेल पाये।
मार्टिन ने कहा उन्होंने एशेज के लिए काफी तैयारी की थी जबकि हमने बस कुछ मसलन विश्व कप, चैपियन्स ट्रॉफी, उपमहाद्वीप पर सफलता हालिस कर ली थी। एशेज हमारे लिए एक अन्य श्रृंखला जैसी थी लेकिन इंग्लैड के लिए यह सब कुछ था और हम पूरी तरह तैयार नहीं थे।

Wednesday, July 1, 2009

भारत-आस्ट्रेलिया एक दिवसीय मैच अक्टूबर से

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के मैच को घ्यान में रखते हुए मौसम और सुरक्षा कारणों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वंचित गुवाहाटी उन सात शहरों में से जहां अक्टूबर, नंवबर में होगा। बीसीसीआई की दौरा कार्यक्रम समिति ने आज मैचों के शेड्यूल की घोषणा की। ललित मोदी की गैर मौजूदगी में बैठक की अघ्यक्षता करने वाले बोर्ड सचिव एन श्रीनिवासन ने एक बयान मे यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने गुवाहाटी के अलावा दिल्ली, मुंबई, मोहाली, हैदराबाद, नागपूर और जयपुर को इन मैचों के लिए चुना है।

गुवाहाटी में पिछले साल नंवबर में भारत, इंग्लैड, वनडे श्रृखला का फाइनल होना था। लेकिन मुंबई हमलों के बाद केविन पीटरसन की टीम दौरा बीच में छोडकर लौट गई थी। दो साल पहले खराब मौसम के कारण शहर में मैच नहीं हो सका था जिससे दर्शक हिंसा पर उतारू हो गए थे।

आस्टे्रलिया का कब्जा एशेज पर बरकरार रहेगा : मार्क वॉ

आस्टे्रलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ ने कहा है कि उनकी टीम अगले बुघवार से खेली जाने वाली एशेज श्रृखला में इंग्लैड को मात देने में सफल रहेगी। टेस्ट तथा वनडे मैचों में 20,000 से अघिक रन बना चुके मार्क वॉ ने कहा कि आस्टेलियाई टीम का टी-20 विश्व कप के सुपर आठ में नहीं पहुंच पाने का एशेज में उसके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पडेगा।

इस साल एशेज का पहला टेस्ट आठ जुलाई से कार्डिफ में खेला जाएगा।
मार्क वॉ हमारी टीम की तैयारी अच्छी है। टी-20 विश्व कप से बाहर होना दुखदाई था। लेकिन इससे हमारे खिलाडियों को एशेज की तैयारी के लिए ज्यादा वक्त मिल गया। टी-20 और टेस्ट में बहुत अंतर है। हमारी टीम टेस्ट मैचों में हमेशा बेहतर प्रदर्शन करती है, इस लिहाज से यह कहना बिल्कुल उचित नहीं होगा कि विश्व कप के सुपर आठ में नहीं पहुंच पाने का एशेज में उसके प्रदर्शन पर असर पडेगा।
मार्क वॉ ने कहा हम दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में टेस्ट श्रंृखला में हरा चुके है। मेरे लिहाज से हमारी टीम अच्छी लय में है। मुझे यकीन है कि हमारी टीम इंग्लैड को हराकर एशेज ट्रॉफी अपने पास रखने में सफल रहेगी।

Tuesday, June 30, 2009

कंगारू छींटाकशी से बाज नहीं आएंगे : कोलिंगवुड

इंग्लैड के बल्लेबाज पाल कोलिंगवुड को आशंका है कि आगामी एशेज सीरीज में रिकी पोटिंग की टीम आक्रामक भाषा का प्रयोग कर सकती है। कार्डिफ में आठ से शुरू हो रही एशेज सीरीज में किसी भी विवाद से बचने के लिए क्रिकेट आस्टे्रलिया ने कडे शब्दों में एक पत्र लिखा है। इस पत्र में आस्टे्रलियाई खिलाडियों को मैदान पर किसी भी तरह की छीटाकशी से बचने की सलाह दी गई है। कोलिंगवुड ने हालांकि कहा, छींटाकशी आस्टे्रलियाई क्रिकेट संस्कृति में शुमार है। आस्टे्रलियाई स्वभाव से बहुत आक्रमक है। 33 वर्षीय कोलिगवुड ने कहा, पांच टेस्ट मैचों के दौरान इंग्लैड भी किसी भी मौखिक हमले के लिए तैयार है। एक इंटरव्यू में कोलिगवुड ने कहा अगर जरूरत पडी तो पूरी इंग्लैड टीम छींटाकशी के खिलाफ उठ खडी होगी। लेकिन फिलहाल हम सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते है।