Showing posts with label Pakistan cricketer shahid afridi. Show all posts
Showing posts with label Pakistan cricketer shahid afridi. Show all posts

Wednesday, July 29, 2009

टी-20 में टीम की कप्तानी संभालेंगे अफरीदी

Shahid Afridi

शाहिद अफरीदी को अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले एक मात्र टी-20 मैच के लिए पाकिस्तान का कप्तान नियुक्त किया गया जिससे इस आलराउंडर का राष्ट्रीय टीम की अगुवाईकरने का सपना पूरा हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हालांकि भविष्य में टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तानी अफरीदी को ही दी जाने के बारे में कुछ नहीं कहा। इंग्लैड में पिछले महीने टी-20 विश्व कप जीतने के बाद यूनुस खान ने कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस मौके पर यूनुस ने कहा था कि वह क्रिकेट के सबसे छोटे संस्करण में अपने को कप्तानी के लायक नहीं मानते और पद छोडने का निर्णय वापस नहीं लेंगे। श्रीलंका में होने वाली एक दिवसीय सीरीज और एक मात्र टी-20 मैच के लिए पिछले सप्ताह टीम का हिस्सा बनने वहां पहुंचे अफरीदी ने कुछ दिन पहले कम से कम एक अतंरराष्ट्रीय मैच के लिए पाकिस्तान टीम की कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की थी।