Showing posts with label Fast Bowler shoaib akhtar. Show all posts
Showing posts with label Fast Bowler shoaib akhtar. Show all posts

Wednesday, July 29, 2009

शोएब अख्तर पीसीबी को चुनौती देंगे

Shoaib Akhtar

पाकिस्तान के विवादस्पद गेंदबाज शोएब अख्तर अपने क्रिकेट बोर्ड के कारण बताओ नोटिस का भेदभावपूर्ण रवैया मानते हुए उसे चुनौती दे सकते है। शोएब के करीबी सूत्रों ने बताया कि तेज गेंदबाज ने इस नोटिस के मामले में अपने कानूनी सलाहकारों के साथ विचार विमर्श किया है। पीसीबी के क्रिकेट मामलों ने निदेशक जाकिर खान ने शोएब अख्तर को बोर्ड की आज्ञा के बिना टेलिविजन शो में शामिल होने के कारण घारा तीन के उल्लंघन के मामलें में 31 जुलाई तक जवाब देने को कहा था।

सूत्रों ने बताया कि शोएब ने टीवी शो देखकर यह महसूस किया कि उन्होंने शो के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट की छवि खराब करने वाला कोई बयान नहीं दिया और इस वरिष्ठ क्रिकेटर की तरह खेल और उससे जुडे मुद्दो पर बात करना उनका हक है। उन्होंने बताया कि शोएब कारण बताओं नोटिस दिये जाने से नाखुश है और इसे चुनौती देंगे।

Friday, July 10, 2009

शोएब को फिटनेस देने पर टीम वापसी : बारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता वसीम बारी का कहना है कि फिटनेस साबित करने के बाद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को एकदिवसीय टीम मे जगह दी जाएगी। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृखला के लिए अगले सप्ताह पाकिस्तानी टीम की घोषणा की जानी है। ऎसे में अख्तर की टीम में वापसी को लेकर अटकले लगनी शुरू हो गए है। बारी ने कहा कि फिटनेस साबित करने के बाद ही अख्तर टीम में चुने जो सकते है। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बारी ने कहा कि चैंपियन ट्रॉफी के लिए अख्तर के साथ ही तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ के नाम पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसिफ पर लगा प्रतिबंघ चैंपियन ट्रॉफी से दो दिन पहले यानी 22 सितंबर का खत्म हो जाएगा। और इसके बाद टीम में उन्हें चुना जा सकता है। अख्तर फिटनेस साबित कर देगे तो उनके नाम पर विचार होगा।