Showing posts with label Ashes Series. Show all posts
Showing posts with label Ashes Series. Show all posts

Monday, July 13, 2009

एशेज श्रृंखला का इंग्लैड-आस्टे्रलिया के पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

Ricky Ponting

एशेज श्रृंखला के पहले मैच के पांचवें दिन रविवार को इंग्लैड क्रिकेट टीम ने अपने पुछल्ले बल्लेबाजों के साहस और संघर्ष की बदौलत आस्ट्रेलिया टीम की जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया। चौथे दिन के स्कोर 2 विकेट पर 20 रन आगे खेलते हुए पांचवे दिन इंग्लैड ने 9 विकेट पर 252 रन बनाए। पॉल कालिंगवुड ने 74 रन और ग्रीम स्वान ने 31 रन बनाए। जेम्स एंडरसन ने भी 21 रनों की नाबाद संघर्षपूर्ण पारी खेली। आस्ट्रेलिया की और से बेन हिल्फेनहॉस और नाथन हॉरिट्ज ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इनके अलावा मिशेल जॉनसन ने भी दो विकेट अपने नाम किया। इंग्लैड ने पहली पारी में 435 रन बनाए थे। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 674 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी थी।

कप्तान रिकी पोटिंग ने 150 रन और कैटिच ने 122 रन बनाए थे। मार्कस नॉर्थ ने 125 रन और बे्रड हैडिन ने 121 रनों की शानदार पारी खेली थी। इंग्लैड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सर्वाघिक दो विकेट लिए थे।

Saturday, July 11, 2009

पोटिंग ने टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे किए

Ricky Ponting

आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज व कप्तान रिकी पोटिंग ने इंग्लैड के खिलाफ चल रहे पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पारी का 40 रन बनाने के साथ ही 11 हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए है। 34 वर्षीय पोटिंग अपने 132वें टेस्ट में इस उपलब्घि पर पहुंचे है। इसके पहले उनके 131मैचों से 56.20 के बेहद प्रभावशाली औसत से 10960 रन थे। पोटिंग से आगे अब उनके हमवतन एलेन बार्डर, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और भारत के सचिन तेंदुलकर है। पूर्व आस्टे्रलियाइ कप्तान बार्डर के खाते में 156 टेस्टों से 50.56 के औसत से 11,174 रन है। पूर्व कैरेबियाई कप्तान लारा ने 131 टेस्टों में 52.88 के औसत से 11,953 रन है। जबकि रनतशीन सचिन 159 टेस्टों में 54.58 के औसत से 12,773 रन बनाकर टेस्ट बल्लेबाजी के शिखर पर विराजमान है। पोटिंग ने अपना टेस्ट कैरियर में दिसम्बर 1995 में श्रीलंका के खिलाफ पर्थ में शुरू किया था। अपने कैरियर शुरू करने के 14 वर्ष के बाद उन्होंने 11 हजार रनों का आंकडा पार कर लिया है।
वह सबसे तेजी से 11 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने इस मामले में सचिन को पीछे छोड दिया है। पोटिंग ने अपनी पारी 222वीं पारी में 11 हजार रन का आंकडा पार कर लिया जबकि सचिन ने 223वीं पारी मे 11 हजार रन पूरे किए थे।

Friday, July 10, 2009

इंग्लैड की जीत की कुंजी स्पिनर : पीटरसन

इंग्लैड के स्टार बल्लेबाज केबिन पीटरसन ने कहा कि पहले एशेज टेस्ट में स्पिनरों की भूमिका अहम बताते हुए फिरकी गेंदबाज जीत की कुंजी साबित होंगे। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैड ने सात विकेट पर 336 रन बनाए थे। पीटरसन सर्वाघिक 69 रन बनाए ऑफ स्पिनर नाथन हौरिट्ज का शिकार हुए। इंग्लैड के पास ग्रीम स्वान और मोटी पलेसर के रूप में दो स्पिन गेंदबाज है। और पीटरसन ने कहा हौरिट्ज को जिस तरह टर्न मिल रहा था, मुझे उम्मीद बंघी है। आखिर हमारे पास दो स्पिनर है।
पाल कोलिगवुड के साथ चौथे विकेट के लिए 138 रन जोडने वाले पीटरसन ने कहा पिछली दो एशेज सीरीज में पहले दिन आस्टे्रलिया का दबदबा रहा। हमें चार या पांच ही विकेट गंवाने चाहिए थे।
मुझे और कोलिगवुड को आउट नहीं होना चाहिए था। हौस्टि्ज के बारे में उन्होंने कहा वह वार्न मुरली या मेडिस की तरह रहस्ययी गेंद नहीं फेकती लेकिन वह काफी चतुर है।

Monday, July 6, 2009

कंगारूओं की टीम एशेज के लिए बेकार है

आस्टे्रलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि आगामी एशेज सीरीज में चुनी गई आस्टे्रलिया की "हास्यास्पद" टीम पर इंग्लैड को बढत हासिल होगी। आस्ट्रेलियाई टीम के चयन पर चैपल ने कहा है कि यह बेकार टीम है। वहीं टोनी ग्रेग भी पोटिंग की इस टीम को चुनौती के लायक नहीं मानते है। चैपल ने कहा तीसरे सलामी बल्लेबाज को नहीं चुनना मुसीबत का न्यौता देना है। फिलीप हूजे को आने वाले समय का स्टार कहा जा रहा है लेकिन उसने सिर्फ तीन टेस्ट खेले है। उसकी तकनीक गैर पारंपरिक है जिसके कामयाब रहने की गारंटी नही दी जा सकती। यदि इंग्लैड में ऎसा होता है तो वह मुसीबत में पड सकता हे। उन्होंने कहा दोनों टीमो की गेंदबाजी आक्रमण की तुलना से साबित हो गया है कि एंड्रयू स्ट्रास की टीम का पलडा भारी रहेगा। उन्होंने कहा फिलहाल इंग्लैड का आक्रमण अघिक घारदार लग रहा है। एंड्रयू फ्लिंटाफ और उसकी फिटनेस पर बहुत कुछ निर्भर होगा।

लेकिन वह पांचों टेस्ट मे फिट रहता है तो इंग्लैड का आक्रमण अघिक संतुलित होगा। इसलिए मेरे हिसाब से उनका पलडा भारी है। वही इंग्लैड के पूर्व कप्तान टोनी गे्रटग ने भी इंग्लैड के गेदबाजी आक्रमण से निपटने के लिहाज से रिकी पोटिंग और उनकी टीम की क्षमता पर भी संदेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा एशेज का पहला टेस्ट शुरू होने से पहले काफी तनाव होता है जो काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। आस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है क्योकि उसके औफ स्पिन गेंदबाज नाथल हॉरित्ज रंग में नहीं दिख रहे है।

Wednesday, July 1, 2009

आस्टे्रलिया का कब्जा एशेज पर बरकरार रहेगा : मार्क वॉ

आस्टे्रलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ ने कहा है कि उनकी टीम अगले बुघवार से खेली जाने वाली एशेज श्रृखला में इंग्लैड को मात देने में सफल रहेगी। टेस्ट तथा वनडे मैचों में 20,000 से अघिक रन बना चुके मार्क वॉ ने कहा कि आस्टेलियाई टीम का टी-20 विश्व कप के सुपर आठ में नहीं पहुंच पाने का एशेज में उसके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पडेगा।

इस साल एशेज का पहला टेस्ट आठ जुलाई से कार्डिफ में खेला जाएगा।
मार्क वॉ हमारी टीम की तैयारी अच्छी है। टी-20 विश्व कप से बाहर होना दुखदाई था। लेकिन इससे हमारे खिलाडियों को एशेज की तैयारी के लिए ज्यादा वक्त मिल गया। टी-20 और टेस्ट में बहुत अंतर है। हमारी टीम टेस्ट मैचों में हमेशा बेहतर प्रदर्शन करती है, इस लिहाज से यह कहना बिल्कुल उचित नहीं होगा कि विश्व कप के सुपर आठ में नहीं पहुंच पाने का एशेज में उसके प्रदर्शन पर असर पडेगा।
मार्क वॉ ने कहा हम दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में टेस्ट श्रंृखला में हरा चुके है। मेरे लिहाज से हमारी टीम अच्छी लय में है। मुझे यकीन है कि हमारी टीम इंग्लैड को हराकर एशेज ट्रॉफी अपने पास रखने में सफल रहेगी।

Tuesday, June 30, 2009

कंगारू छींटाकशी से बाज नहीं आएंगे : कोलिंगवुड

इंग्लैड के बल्लेबाज पाल कोलिंगवुड को आशंका है कि आगामी एशेज सीरीज में रिकी पोटिंग की टीम आक्रामक भाषा का प्रयोग कर सकती है। कार्डिफ में आठ से शुरू हो रही एशेज सीरीज में किसी भी विवाद से बचने के लिए क्रिकेट आस्टे्रलिया ने कडे शब्दों में एक पत्र लिखा है। इस पत्र में आस्टे्रलियाई खिलाडियों को मैदान पर किसी भी तरह की छीटाकशी से बचने की सलाह दी गई है। कोलिंगवुड ने हालांकि कहा, छींटाकशी आस्टे्रलियाई क्रिकेट संस्कृति में शुमार है। आस्टे्रलियाई स्वभाव से बहुत आक्रमक है। 33 वर्षीय कोलिगवुड ने कहा, पांच टेस्ट मैचों के दौरान इंग्लैड भी किसी भी मौखिक हमले के लिए तैयार है। एक इंटरव्यू में कोलिगवुड ने कहा अगर जरूरत पडी तो पूरी इंग्लैड टीम छींटाकशी के खिलाफ उठ खडी होगी। लेकिन फिलहाल हम सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते है।