वेस्टइंडीज में एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला जीतकर भारतीय टीम स्वदेश लौट आई टीम लंदन के रास्ते वेस्टइंडीज से बीती रात छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रय हवाई अड्डे पर पहुंची। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हरफनमौला अभिषेक नायर और बल्लेबाज रोहित शर्मा को छोडकर अघिकांश खिलाडी मीडिया के नजरों से बचकर पीछे के दरवाजे से निकल गए। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से हराया जो उसकी लगातार पांचवी वनडे जीत है। लगातार क्रिकेट खेल रही टीम इंडिया को अब सितंबर में श्रीलंका दौरे से पहले दो महीने का अवकाश मिला है।
Wednesday, July 8, 2009
Tuesday, July 7, 2009
आईसीसी वनडे रैकिंग में शीर्ष पर भारतीय
आईसीसी वनडे रैकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा हो गया जब खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह दूसरे स्थार पर पहुंच गए जबकि कप्तान महेंद्र सिंह घोनी शीर्ष पर काबिज है। वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया चैपियनशिप में दूसरे स्थान पर नहीं पहुंच सकी और तीसरे पर ही कायम है। भारतीय टीम का वनडे रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए कैरेबियाई टीम का सूपडा साफ करना था, लेकिन सीरीज 2-1 से जीती। युवराज ने 131.35 और दो रन बनाए। इसकी बदौलत यह दो पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुच गए जबकि मैन ऑफ द सीरीज बने घौनी चोटी पर बने हुए है। घोनी ने 41.95 और नाबाद 46 रन बनाए। घोनीऔर युवराज के बीच 44 अंकों का फासला है। सितंबर में श्रीलंका में प्रस्तावित त्रिकोणीय सीरीज के दौरान युवराज और घोनी में फिर नंबर वन के लिए जद्दोजहद रहेगी। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल और क्रिस गेल एक-एक पायदान खिसकर क्रमश तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गइ है।
भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर चार पायदान खिसककर न्यूजीलैड के रास टेलर के साथ संयुक्त 20वें स्थान पर है। गंभीर ने सीरीज में 57 रन बनाए। हरफनमौलाओं की सूची में युवराज शीर्ष पांच से बाहर हो गए। उन्हें सीरीज में एक भी विकेट नहीं मिल सका। अब वह इस रैकिंग में आठवें स्थान पर है।
पाकिस्तान के शोएब मलिक और शाहिद अफरीदी संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह तीन पायदान खिसककर 26वें स्थान पर जबकि प्रवीण कुमार छह पायदान नीचे 33वें स्थान पर है। ईशांत शर्मा दो पायदान चढकर 39वें स्थान पर आ गए है।
Monday, July 6, 2009
युवी टीम इंडिया की रीढ है : धोनी
भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज को एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में 2-1 से हराने के बाद कहा कि युवराज सिंह टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीढ है। धोनी ने चौथा और आखिरी वनडे बारिश के कारण रद्द होने के बाद कहा कि वह हमारी बल्लेबाजी की रीढ है। चौथे नंबर पर उतरकर वह हमेशा जिम्मेदारी उठाता है और ऎसी नींव तैयार करता है जिससे निचले क्रम के बल्लेबाज दबावमुक्त होकर खेल सके। उन्होंने कहा वह रंगत मे होता है तो बडा स्कोर बनना तय है। "मैन ऑफ द सीरीज" धोनी ने कहा कि विदेशी सरजमी पर श्रृंखला जीतना हमेशा खास होता है।
और उन्होंने इसके लिए अपने गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा विदेश में श्रृंखला जीतना सुखद होता है। गेंदबाजों ने खुद को यहां के हालात में बखूबी ढाल लिया। युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे पास बहुत अच्छी टीम है। धोनी ने कहा कि इशांत शर्मा के फार्म में लौटने से वह बहुत खुश है। इशांत ने चौथे और आखिरी वनडे में गेंदबाजी की शुरूआत करते हुए दूसरी ही गेंद पर क्रिस गेल को आउट किया।
सफलता की कुंजी अच्छी गेंदबाजी : धोनी
वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला पर 2-1 से जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने रविवार को कहा कि उनकी टीम की सफलता की कुंजी अच्छी गेंदबाजी रही। उन्होंने कहा कि मै समझाता हूं कि हमारी टीम बहुत अच्छी है। देश के बाहर श्रृंखला जीतना गर्व की बात है। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे पास अच्छे गेंदबाज है। जिसे भी मौका मिला उसने अपने आपको साबित किया। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की सराहना करते हुए धोनी ने कहा बल्लेबाज को घूरने की जगह वह अब अपनी गेंदबाजी पर घ्यान दे रहे है। आज उन्होंने सही दिशा मे और सटीक गेंदबाजी की है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कई परिवर्तन भी किए।
मैच के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने कहा ऎसे मौसम में आप कुछ नहीं कर सकते। हमारी नजर अब बांग्लादेश दौरे पर है। इस श्रृंखला में रूनाको मार्टन का फार्म में वापस आना और डेरेन ब्रावो का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन हमारे लिए अच्छी बात रही है।
भारत ने किया सीरीज पर कब्जा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा और अंतिम वनडे मैच रविवार का बारिश की भेंट चढ जाने से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में दूसरी बार वनडे सीरीज जीतने से सफल रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जब 7.3 ओवर में एक विकेट पर 27 रन बनाए थे तभी मूसलाघार बारिश आ गई, जिससे खेल रोकना पडा। बारिश थमने पर अंपायरों ने भारतीय समयानुसार दस बजकर तीस मिनट पर मैदान पर निरीक्षण किया। इसके पेंतालीस मिनट बाद उन्होंने फिर से मैदान का निरीक्षण करके उसे खेल के अनुकूल रहीं पाया और मैच को रद्द घोषणा कर दी थी।
बारिश के कारण जब खेल रूका था तब रूनाको मोर्टन 12 रन और रामनरेश सरवन 12 रन के साथ क्रीज पर थे। भारत की तरफ से एकमात्र विकेट इशांत शर्मा ने लिया। इससे पहले बारिश की वजह से ही खेल देर से शुरू हुआ जिससे ओवरों की संख्या घटाकर प्रति टीम 49 कर दी गई थी। भारत ने सबीना पार्क किंग्सटन में खेला गया पहला मैच बीस रन से जीता था। लेकिन दूसरे मैच में उसे आठ विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पडी थी। उसने बारिश से प्रभावित तीसरा मैच डकवर्थ लुईस पद्वति से छह विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढत बनाई थी।
भारत ने कैरेबियाई सरजमी पर दूसरी बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती। इससे पहले उसने 2002 में सौरभ गांगुली की कप्तानी में पांच मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। इस सीरीज के दो मैच की बारिश से घुल गए थे। भारतीय टीम ने वैसे कुल पांचवी बार वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज जीता। "मैन ऑफ द मैच" कप्तान महेन्द्र सिंह घोनी को नवाजा गया।
Saturday, July 4, 2009
इतिहास रचने के लिए उतरेगी भारतीय टीम
तीसरे वनडे मे वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली शानदार जीत से उत्साहित टीम इंडिया रविवार को होने वाले श्रंखला के चौथे और अंतिम वनडे को जीतकर इतिहास बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम के पास वेस्टइंडीज में इतिहास बनाने का अच्छा अवसर है। भारतीय टीम ने आखिरी बार वर्ष 2001-02 में यहां वनडे सीरीज जीती थी। लेकिन उसके बाद से टीम इडिया अभी तक वनडे सीरीज नही जीत पाई है। ऎसे में कप्तान धोनी के लिए कैरेबियाई जमीन पर एतिहास बनाने का अच्छा अवसर है।
भारत ने शुक्रवार को तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को छह विकेट से मात दी थी। भारत के लिए इस मैच में खुशी की बात ये रही कि उसके दोनों ओपनर गौतम गंभीर और दिनेश कार्तिक ने इस मैच में रन बनाए और टीम को एक अच्छी शुरूआत दी। इसके पहले टीम काफी समय से अपने ओपनरों के अच्छी शुरूआत के इंतजार में तरस रही थी। लेकिन इस मैच के बाद धोनी की चिंता इस तरफ से खत्म हो गई होगी।
इसके अलावा कप्तान धोनी भी इस मैच में अपनी पुरानी रंगत में दिखे। जाहिर तौर पर टीम इंडिया के सभी खिलाडी इस स्वर्णिम अवसर का फायदा उठायेंगे। धोनी की सेना को पता है कि अगर वे वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने में कामयाब रहे तो टी-20 विश्व कप के सुपर आठ चरण से बाहर होने का गम कम हो जाएगा। धोनी ने इस सीरीज के शुरू में ही कहा था कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृखला जीतकर अपने देशवासियों को तोहफा देना चाहेगे।
जाहिर है टीम के सभी खिलाडी अपने कप्तान की इस चाहत को पूरा करने की कोशिश करेगें। युवराज सिंह तीसरे मैच में नहीं चल थे ऎसे में वह भी अंतिम मैच में अपना धमाकेदार प्रदर्शन करने को बेताब होगे।
धोनी रिकॉर्ड में भी रहे आगे
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी श्रृखला के तीसरे वनडे मैच में शुक्रवार को भारत की जीत के हीरो रहे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस मैच में रिकॉर्ड के मामलें में भी नायक साबित हुए है। बारिश के बारण इस मैच मे बार-बार संशोघित होते लक्ष्य के दबाव के बीच 34 गेंद पर 46 रन की मैच जीताउ पारी खेलने वाले घोनी ऎसे पहले विकेटकीपर बन गए जिसने विस्टइंडीज के खिलाफ उसकी सरजमी पर 40 से ज्यादा रन बनाए और तीन खिलाडियों को आउट करने में मदद की। धोनी ने इस मैच में 50 से ज्यादा की औसत हासिल कर ली।
इसके साथ ही वह एकदिवसीय मैच में 4000 रनों के सफर में 50 की औसत रखने वाले दूसरे खिलाडी बन गए है। धोनी से पहले आस्टे्रलिया के माइकल बेवन ने 232 मैचों में 53.58 के औसत से 6912 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान अब तक एकदिवसीय मैचों की 124 पारियों में 50.18 के औसत और 90.88 के स्ट्राइक रेट से 4567 रन बना चुके है। इसके 4 शतक और 31 अर्घशतक शामिल है। इस मैच में "मैन ऑफ द मैच" चुने गए घोनी अब तक 11 बार यह पुरस्कार हासिल कर चुके है। ऑफ स्पिनर हरभजन ने इस मैच में 35 रन पर दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज मे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने दो जून 2002 को पोर्ट ऑफ स्पेन में 55 रन की कीमत पर दो विकट लेकर कैरेबियाई सरजमी पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
जीत का श्रेय सलामी जोडी के सिर : धोनी
बारिश ने मैच की वांट लागने में कोई कमी छोडी थी। लेकिन भारत ने मैच जीत लिया। भारतीय गेंदबाजों और शीर्ष क्रम विशेषकर सलामी जोडी की शानदार बल्लेबाजी ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में छह विकेट से भारत को जीत दिलवाई। बारिश के कारण मैच घटाकर 27-27 ओवर का कर दिया गया था। वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 185 रन बनाए लेकिन भारत को डकवर्थ लुईस पद्धति से 195 रन का लक्ष्य मिला जो भारतीय पारी में बारिश के व्यवघान से 22 ओवर में 159 रन था। नाबाद 46 रन की पारी के लिए "मैन ऑफ द मैच" चुने गये धोनी ने मैच के बाद कहा डकवर्थ लुईस पद्वति ने हमें बैकफुट पर भेज दिया था। क्योंकि पावरप्ले का भी उपयोग नहीं कर पाये। भारतीय कप्तान ने हालांकि कहा कि क्रिस गेल को जल्दी आउट करना और इसके बाद दिनेश कार्तिक और गौतम गंभीर की पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी अहम साबित हुई। उन्होंने कहा गेल जब अपनी लय में होते है तो फिर बढिया गेंदबाजी भी उन्हे नहीं रोक सकती लेकिन हम उन्हें जल्दी आउट करने में सफल रहे। इसके बाद गंभीर और कार्तिक ने हमें अच्छी शुरूआत दी।
हम अपने सलामी बल्लेबाजों पर काफी निर्भर करते है। जब भी हमे उनसे बढिया शुरूआत मिलती है तो हम उसका फायदा उठाते है। धोनी ने विशेष रूप से गंभीर का जिक्र किया जिन्होंने इस मैच में 44 रन बनाकर फार्म में वापसी की। उन्होंने कहा गंभीर का फिर से फार्म में लौटना टीम के अच्छी खबर है। उसने आज एंकर की भूमिका निभाई। स्पिनरों पर कवर और मिडविकेट पर अच्छे शॉट लगाये। विकेटों के बीच भी वह अच्छा रनर है।
भारतीय टीम को अंतिम ओवर में 11 रन चाहिए थे और धोनी ने जेरोम टेलर पर मिडविकेट पर छक्का जडकर जीत सुनिश्चित की। भारतीय कप्तान ने कहा कि छह गेंद पर 11 रन जाना चुनौतीपूर्ण नहीं था। लेकिन दो अच्छी गेंद समीकरण बिगाड सकती है। वैसे बाद में हरभजन सिंह था लेकिन हम जानते थे कि अंतिम ओवर उस छोर से किया जाएगा। जंहा तेज हवा के कारण लेग साइड पर लंबा शॉट खेलने पर छक्का जा सकता है, और ऎसा ही हुआ।
वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने भी धोनी की तारीफ की और साथ ही रवि रामपाल की जगह टेलर को आखिरी ओवर देने का बचाव भी किया। उन्होंने कहा टेलर का अंतिम ओवर देने का फैसला गलत नहीं था। लेकिन घोनी ने जिस तरह से इस ओवर मे बल्लेबाजी की उससे पूरा श्रेय उन्हे जाता है। आउटफील्ड तेज भी और धोनी ने तेजी से रन चुराकर हमारे क्षेत्ररक्षकों का भी दबाव में रखा।
तीसरे वनडे में भारत ने इंडीज को 6 विकेट से हराया
महेन्द्र धोनी ने एक बारी फिर टीम इंडिया की नैया पार लगा दी। टीम इंडिया के कप्तान ने बिल्कुल सही वक्त पर जिम्मेदारी भरी पारी (34 गेंदों पर 46 रन) खेलकर टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत दिला दी। इस बढिया प्रदर्शन के लिए धोनी को "मैन ऑफ द मैच" खिताब से नवाजा गया। धोनी आखिर तक नॉटआउट रहे। आखिरी ओवर में भारत को 11 रनों की दरकार थी। पहली गेंद पर यूसुफ पठान ने स्ट्राइक ली। गेंद उनके पैड से टकराई और इस बीच बाइ के तौर पर यूसुफ और धोनी ने रन लेकर अपने-अपने छोर बदल लिए।
इसके बाद जेरोम टेलर की दूसरी गेंद पर धोनी ने डीप मिडविकेट के ऊपर से जोरदार छक्का जडकर समीकरण चार गेंद पर चार रन कर दिया। इसी शॉट ने मैच का रूख पूरी तरह से भारत की ओर मोड दिया। इससे पहले बारिश से कई बार प्रभावित इस मैच मे वेस्टइंडीज ने निर्घारित 27 ओवरों में 186 रन जोड। ताबडतोड खेल रहे क्रिस गेल नेहरा की गेंद पर 27 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसी बीच मैच बारिश के चलते रोक देना पडा।
दोबारा मैच शुरू होने पर मॉर्टन कुछ देर खेले लेकिन हरभजन ने उन्हें 22 के स्कोर पर चलता कर दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने तेजी से रन जोडे। रामनरेश सरवन ने 62 रनों की घुआघार पारी खेली। चंद्रपाल ने 15 रन बनाए। बे्रवों ने 21 रनों का योगदान किया। बाकी खिलाडी कुछ खास नहीं कर सकें। इस जीत से चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया वेस्टइंडीज से 2-1 से आगे हो गई है। रविवार को इस सीरीज का आखिरी मैज खेला जाएगा।
Wednesday, July 1, 2009
भारत-आस्ट्रेलिया एक दिवसीय मैच अक्टूबर से
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के मैच को घ्यान में रखते हुए मौसम और सुरक्षा कारणों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वंचित गुवाहाटी उन सात शहरों में से जहां अक्टूबर, नंवबर में होगा। बीसीसीआई की दौरा कार्यक्रम समिति ने आज मैचों के शेड्यूल की घोषणा की। ललित मोदी की गैर मौजूदगी में बैठक की अघ्यक्षता करने वाले बोर्ड सचिव एन श्रीनिवासन ने एक बयान मे यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने गुवाहाटी के अलावा दिल्ली, मुंबई, मोहाली, हैदराबाद, नागपूर और जयपुर को इन मैचों के लिए चुना है।
गुवाहाटी में पिछले साल नंवबर में भारत, इंग्लैड, वनडे श्रृखला का फाइनल होना था। लेकिन मुंबई हमलों के बाद केविन पीटरसन की टीम दौरा बीच में छोडकर लौट गई थी। दो साल पहले खराब मौसम के कारण शहर में मैच नहीं हो सका था जिससे दर्शक हिंसा पर उतारू हो गए थे।