Showing posts with label Sania Engagement. Show all posts
Showing posts with label Sania Engagement. Show all posts

Saturday, July 11, 2009

सानिया की सगाई की रस्म संपन्न

Sania Mirza

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से शुक्रवार को एक फाइवस्टार होटल में सगाई हो गई। एमबीए का स्टूडेंट सोहराब 23 साल के है, जबकि सानिया 22 साल की है। कडी सुरक्षा के बीच इस शादी में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया। मेहमानों में बैडमिंटन खिलाडी पी. गोपीचंद, मानव संसाघन राज्य मंत्री डी. पुरंदरेश्वरी, उनके पति डी. वेकटेश्वर राव, तेलगू फिल्मों के ऎक्टर विष्णु और इंडस्ट्रियलिस्ट जी.वी.के. रेड्डी थे। होटल के बाहर पचास पुलिसकर्मी तैनात थे। होटल के अंदर जाने की इजाजत मीडिया को भी नहीं थी। इसलिए होटल के बार दर्जनों कैमरामैन लाइन लगाकर इस इंतजार में दिन भर खडे रहे कि सानिया की एक झलक कैमरे में कैद कर सकें। शाम करीब 6 बजे सानिया अपने पिता इमरान मिर्जा, मां नसीमा मिर्जा और छोटी बहन अनम के साथ होटल पहुंची।

इससे पहले इमरान ने अपने घर के बाहर बैठे दर्जनों मीडिया वाले से अपील की थी कि वे इस समारोह को प्राइवेट ही रहने दे और उनके साथ सहयोग करें। पिछले दो दिन में सानिया के घर के आगे हंगामा करने वाले दो सिरफिरे आशिकों की गिरफ्तारी के मद्देनजर फाइवस्टार होटल के बाहर सुरक्षा के इंतजाम बेहद पुख्ता किये गये थे।

Friday, July 10, 2009

सानिया मिर्जा की सगाई आज

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। हैदराबार में आज उनकी सगाई मशहूर उद्योगपति सोहराब मिर्जा के साथ होगी। आयोजन सोहराब के बंजारा हिल्स स्थित घर में होना है। इसका सीघा प्रसारण नयी दिल्ली के एक निजी राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर किया जायेगा।

सूत्रों के अनुसार सानिया ने टीवी चैनल को सगाई का प्रसारण अघिकार दो करोड रूपये से ज्यादा में बेचे है। अब तक देश में लोग फिल्मी सितारो और अन्य बडी हस्तियों की शादियों के वीडियों फुटेज देख कर ही संतोष कर पाते थे। हालांकि अभिनेत्री राखी सांवत ने अपने स्वयंवर का जीवंत प्रसारण कर एक नई परिपाटी की शुरूआत कर दी है। लेकिन सानिया इनसे भी दो कदम आगे निकल गयी है। किसी प्रसिद्ध भारतीय खिलाडी की सगाई के सीघा प्रसारण का यह पहला मौका होगा।