Showing posts with label Prakash Amritraj. Show all posts
Showing posts with label Prakash Amritraj. Show all posts

Tuesday, July 7, 2009

डब्ल्यूटीए रैकिंग में सानिया, सोमदेव और प्रकाश लुढके

विंबलडन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में ही पराजित होने से सानिया मिर्जा को डब्ल्यूटीए एकल रैकिंग से सात अंको का नुकसन हुआ और वह 85वें स्थान पर आ गयी लेकिन युगल में वह 37वें स्थान पर बकरार रही है। भारत के सोमदेव देववबर्मन और प्रकाश अमृतराज को भी विंबलडन में निराशाजनक प्रदर्शन का नुकसान उठाना पडा। सोमदेव तीन स्थान पिछड कर 132 और प्रकाश पांचवें स्थान से फिसल कर 159 वें स्थान आ गये। सोमदेव अपना पहला क्वालीफाईग मैच और प्रकाश तीसरे और अंतिम दौर में पराजित हो गया। आल इंग्लैड क्लब पर सेमीफाइलन तक पहुंचने वाले पहेश भूपति पुरूष एकल में बढत बनाते हुए आठवें और लिएंडर पेस छठे स्थान पर बरकरार है।