Showing posts with label T20 world Cup. Show all posts
Showing posts with label T20 world Cup. Show all posts

Saturday, July 11, 2009

ललित मोदी ने दी सफाई भारतीय टीम की हार पर

Lalit Modi

इंडियन प्रीमियर लीग के अघ्यक्ष ललित मोदी ने मना करते हुए कहा कि भारत टी-20 विश्व कप में हार का कारण आईपीएल भी था। मोदी ने भारतीय कॉच गैरी कस्र्टन के इस विचार पर असहमति जतायी कि आईपीएल की वजह से टी-20 विश्व कप के भारत का प्रदर्शन प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से तो भारतीय टीम का इंग्लैड में खेले गये विश्व कप के लिए अच्छ तैयारियों का मौका मिला था। मोदी ने कहा प्रत्येक की अपनी सोच होती है। कुछ का कहना है कि आईपीएल सही है ओर कुछ इसे बुरा मानते है लेकिन आईपीएल बना रहेगा। मोदी ने कहा मै कस्र्टन से असहमत हूं। आईपीएल ने तो टी-20 विश्व कप की तैयारियों में मदद की है। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि भारत विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया लेकिन श्रीलंकाई खिलाडी आईपीएल मे खेले थे। उनकी टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंच थी।
मोदी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि महेन्द्र सिंह घोनी और युवराज सिंह जैसे चोटी के भारतीय खिलाडी भविष्य में आईपीएल से हट सकते है।
उन्होंने कहा इन दोनों साल भर क्रिकेट टूर्नामेंट होते है और खिलाडियों को कार्यक्रम मे तालमेल बिठाना होगा। मुझे नहीं लगता कि शीर्ष भारतीय खिलाडी आईपीएल से हटेंगे।

Monday, July 6, 2009

अगले टी-20 विश्व कप में भारत ग्रुप "सी" में

भारत को अगले साल वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टी-20 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका तथा टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम के साथ गु्रप "सी" में रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा रविवार को घोषित कार्यक्रम के अनुसार अगले साल 30 अप्रैल को होने वाले विश्व कप के लिए मौजूदा चैपियन पाकिस्तान को आस्टे्रलिया और बांग्लादेश के साथ ग्रुप "ए" में जगह दी गई है। इस साल के उपविजेता श्रीलंका को न्यूजीलैड और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप "बी" में जबकि मेजबान वेस्टइंडीज, इंग्लैड ओर क्वालीफाइ करने वाली दूसरी टीम को गु्रप "डी" में रखा गया है। तीसरे टी-20 विश्व कप में पहला मुकाबला मेजबान वेस्टइंडीज और दूसरी क्वालीफाइंग टीम से होगी। क्रिकेट से सबसे छोटे स्वरूप के विश्व कप का आयोजन वैसे तो हर दो साल पर होता है।

लेकिन पिछले महीने इंग्लैड में संपन्न होने के बाद अब अगला विश्व कप सिर्फ दस महीनें बाद ही आयोजित किया जाएगा ताकि उसका कार्यक्रम वर्ष 2011 में भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले एक दिवसीय मैचों के विश्व कप से नहीं टकराए। पिछले महीने आयोजित हुए विश्व कप के सुपर आठ दौर से ही बाहर हुए पूर्व विश्व चैपियन भारत का अगले विश्व कप में पहला मुकाबला प्रथम क्वालीफाइंग टीम से एक मई को होगा। 17 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 27 मैच होंगे। सेमीफाइल मुकाबले 13 से 14 मई को जबकि फाइलन 16 मई को खेला जाएगा। साथ-साथ खेले जाने वाली महिलाओं के टी-20 विश्व कप में टीमों को "ए" और "बी" ग्रुप में बांटा गया है। इस साल सेमीफाइनल मे पहुंचे भारत को न्यूजीलैड, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ ग्रुप "बी" में रखा गया है। जबकि इंग्लैड, आस्टे्रलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को ग्रप "ए" में रखा गया है। आईसीसी के बयान के अनुसार महिला विश्व कप के पहले दौर के सभी मैच सेंट किट्स में खेले जाएंगे।
पांच मई को शुरू होने वाले इस विश्व कप में सेमीफाइनल और फाइनल समेत 15 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आठ मई को एक-दूसरे से भिडंगी। महिलाओ के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले पुरूषों के इन्ही मुकाबले वाले दिन ही होगी।

Tuesday, June 30, 2009

विश्व कप केन्द्रों का निरीक्षण

वेस्टइंडीज में अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के स्थानों का निरीक्षण और तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दल का छह दिवसीय दौरा सोमवार से शुरू हो गया। मैच स्थानों की जांच की शुरूआत बारबाडोस से की जाएगी। जिसके बाद यह दल गयाना जाएगा। दो दिन तक गयाना में रहने के बाद दल बुघवार को सेट किंट्स पहुंचेगा। शुक्रवार को ये दल सैट लूसिया के बिओसीजोर क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान तैयारियों का जायजा लेगा। मैच स्थलो के निरीक्षण का यह दौरा चार जुलाई को समाप्त होगा।