Showing posts with label ICC. Show all posts
Showing posts with label ICC. Show all posts

Monday, August 31, 2009

आईसीसी देगा पीसीबी को 1.8 करोड रूपए

ICC

पाकिस्तान से विश्व कप की मेजबानी छिने जाने की एवज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का 1.8 करोड डॉलर रकम अदा करने पर सहमत हो गई। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान का 2011 में होने वाले विश्व कप की संयुक्त रूप से मेजबानी करनी थी परंतु पाकिस्तान से सुरक्षा कारणों की वजह से मेजबानी छीन ली गई थी। इस को लेकर पीसीबी ने आईसीसी के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब दोनों पक्षों ने इस मसले कों अदालत के बाहर ही सुलझा लिया है।

पाकिस्तानी समाचार पत्र "द नेशन" के अनुसार पीसीबी प्रमुख इजाज बट्ट ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि आईसीसी के साथ कानूनी विवाद सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि 88 करोड रूपए (1.8 करोड डॉलर) की रकम के अलावा आईसीसी ने पीसीबी को और भी आर्थिक सहायता देने का वादा किया है।

Thursday, July 9, 2009

ट्रॉफी को दो दिन पूर्व शुरू करने का फैसला आईसीसी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट चैपियंस ट्रॉफी अब पूर्व निर्घारित कार्यक्रम से दो दिन पहले 22 सिंतबर में दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगी। और यह 5 अक्टूबर तक चलेगी। आईसीसी ने कुछ सदस्य देशों की सिफारिश पर टूर्नामेंट को दो दिन पहले शुरू करने का फैसला किया। सदस्य मैचों के बीच अपनी टीमों के लिए पर्याप्त विश्राम चाहते थे। आईसीसी बोर्ड ने इसके अलावा टूर्नामेेंट केवल दो स्थानों जोहानसबर्ग के वांडरर्स और प्रिटोरिया के सैयुरियन तक समित रखने का भी फैसला किया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से सूत्रौं ने कहा इससे टीमों को अघिक यात्रा नहीं करनी होगी। क्योकि दोनों स्थान एक-दूसरे के काफी करीब है। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार चैपियंस ट्राफी का आयोजन 24 सिंतबर से 5 अक्टूबर के बीच होना था। सूत्रों ने कहा कि अब टूर्नामेंट के 15 मैच 14 दिन के अंदर दो स्थानों में खेले जाएंगे।

Tuesday, July 7, 2009

आईसीसी वनडे रैकिंग में शीर्ष पर भारतीय

आईसीसी वनडे रैकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा हो गया जब खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह दूसरे स्थार पर पहुंच गए जबकि कप्तान महेंद्र सिंह घोनी शीर्ष पर काबिज है। वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया चैपियनशिप में दूसरे स्थान पर नहीं पहुंच सकी और तीसरे पर ही कायम है। भारतीय टीम का वनडे रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए कैरेबियाई टीम का सूपडा साफ करना था, लेकिन सीरीज 2-1 से जीती। युवराज ने 131.35 और दो रन बनाए। इसकी बदौलत यह दो पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुच गए जबकि मैन ऑफ द सीरीज बने घौनी चोटी पर बने हुए है। घोनी ने 41.95 और नाबाद 46 रन बनाए। घोनीऔर युवराज के बीच 44 अंकों का फासला है। सितंबर में श्रीलंका में प्रस्तावित त्रिकोणीय सीरीज के दौरान युवराज और घोनी में फिर नंबर वन के लिए जद्दोजहद रहेगी। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल और क्रिस गेल एक-एक पायदान खिसकर क्रमश तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गइ है।

भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर चार पायदान खिसककर न्यूजीलैड के रास टेलर के साथ संयुक्त 20वें स्थान पर है। गंभीर ने सीरीज में 57 रन बनाए। हरफनमौलाओं की सूची में युवराज शीर्ष पांच से बाहर हो गए। उन्हें सीरीज में एक भी विकेट नहीं मिल सका। अब वह इस रैकिंग में आठवें स्थान पर है।
पाकिस्तान के शोएब मलिक और शाहिद अफरीदी संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह तीन पायदान खिसककर 26वें स्थान पर जबकि प्रवीण कुमार छह पायदान नीचे 33वें स्थान पर है। ईशांत शर्मा दो पायदान चढकर 39वें स्थान पर आ गए है।

Monday, July 6, 2009

अगले टी-20 विश्व कप में भारत ग्रुप "सी" में

भारत को अगले साल वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टी-20 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका तथा टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम के साथ गु्रप "सी" में रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा रविवार को घोषित कार्यक्रम के अनुसार अगले साल 30 अप्रैल को होने वाले विश्व कप के लिए मौजूदा चैपियन पाकिस्तान को आस्टे्रलिया और बांग्लादेश के साथ ग्रुप "ए" में जगह दी गई है। इस साल के उपविजेता श्रीलंका को न्यूजीलैड और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप "बी" में जबकि मेजबान वेस्टइंडीज, इंग्लैड ओर क्वालीफाइ करने वाली दूसरी टीम को गु्रप "डी" में रखा गया है। तीसरे टी-20 विश्व कप में पहला मुकाबला मेजबान वेस्टइंडीज और दूसरी क्वालीफाइंग टीम से होगी। क्रिकेट से सबसे छोटे स्वरूप के विश्व कप का आयोजन वैसे तो हर दो साल पर होता है।

लेकिन पिछले महीने इंग्लैड में संपन्न होने के बाद अब अगला विश्व कप सिर्फ दस महीनें बाद ही आयोजित किया जाएगा ताकि उसका कार्यक्रम वर्ष 2011 में भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले एक दिवसीय मैचों के विश्व कप से नहीं टकराए। पिछले महीने आयोजित हुए विश्व कप के सुपर आठ दौर से ही बाहर हुए पूर्व विश्व चैपियन भारत का अगले विश्व कप में पहला मुकाबला प्रथम क्वालीफाइंग टीम से एक मई को होगा। 17 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 27 मैच होंगे। सेमीफाइल मुकाबले 13 से 14 मई को जबकि फाइलन 16 मई को खेला जाएगा। साथ-साथ खेले जाने वाली महिलाओं के टी-20 विश्व कप में टीमों को "ए" और "बी" ग्रुप में बांटा गया है। इस साल सेमीफाइनल मे पहुंचे भारत को न्यूजीलैड, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ ग्रुप "बी" में रखा गया है। जबकि इंग्लैड, आस्टे्रलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को ग्रप "ए" में रखा गया है। आईसीसी के बयान के अनुसार महिला विश्व कप के पहले दौर के सभी मैच सेंट किट्स में खेले जाएंगे।
पांच मई को शुरू होने वाले इस विश्व कप में सेमीफाइनल और फाइनल समेत 15 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आठ मई को एक-दूसरे से भिडंगी। महिलाओ के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले पुरूषों के इन्ही मुकाबले वाले दिन ही होगी।

Saturday, July 4, 2009

हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे और भारतीय खिलाडी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हाल ऑफ फेम मे सिर्फ तीन भारतीय खिलाडियों को ही जगह मिलने को लेकर विवाद पैदा होने के बाद इस खेल की प्रशासनिक इकाई ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि इस प्रतिष्ठित सूची में कई और भारतीयों के नाम शामिल किए जाएंगे। आईसीसी के अघ्यक्ष डेविड मोर्ग ने कहा कि हॉल ऑफ फेस की सूची को हार साल अपडेट किया जाएगा। उसमें भारतीयों को समुचित प्रतिनिघित्व मिलेगा।

यह अंतिम सूची नहीं है। मेरा मानना है कि कई और बेहतरीन भारतीय क्रिकेटर हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के हकदार है। हम जल्द ही एक प्रणाली विकसित करेगे। हमारे पास इस सूची में प्रतिवर्ष और खिलाडियों को शामिल करने के लिए योजना भी है। आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम मे सिर्फ तीन पूर्व भारतीय कप्तानों बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर तथा कपिल देव को शामिल किया है।
इस फेहरिस्त में इंग्लैड के 22 खिलाडी, आस्टे्रलिया के 11 खिलाडी, वेस्टइंडीज के 13 खिलाडी, पाकिस्तान के 3 खिलाडी, दक्षिण अफ्रीका के दो तथा न्यूजीलैड के 1 खिलाडी शामिल किया गया है। आर्यजनक रूप से इस सूची में एक भी श्रीलंकाई खिलाडी को शामिल नहीं है । मोर्गन ने कहा कि अपडेट होने के बाद यह सूची संतुलित दिखने लगेगी। मेरिट के आघार पर देशो के बीच संतुलन स्थापित किया जाएंगा।

Wednesday, July 1, 2009

"क्रिकेटर ऑफ द ईयर" बने ग्रीम स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका के कप्तानी ग्रीम स्मिश ने इस साल देश के सालाना क्रिकेट पुरस्कारों में वर्ष से सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट का पुरस्कार जीता। स्मिथ की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैड और आस्टे्रलिया को हराया। इसके अलावा वनडे रैकिंग में आस्टे्रलिया को पछाडकर नंबर वन के सिंहासन कर कब्जा भी किया। वर्ष 2008 में उन्होंने सर्वाघिक टेस्ट रन बनाये और बारह महीने में एक हजार छह सौ से अघिक टेस्ट रन बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर बने। इंग्लैड के खिलाफ एडबस्टन टेस्ट में नाबाद 154 रन बनाकर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को श्रंृखला में जीत दिलाई । पर्थ टेस्ट में उनके शतक की बदौलत ही दक्षिण अफ्रीका 414 रन का लक्ष्य हासिल करके ऎतिहासिक जीत दर्ज कर सका। स्मिथ ने अलावा एबी डिविलियर्य सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर और प्रशंसकों की नजर मे सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और केएफसी टेस्ट द एक्शन परफॉर्मेस विजेता ने पुरस्कार जीते।

अब चार दिन का होगा टेस्ट क्रिकेट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी-20 क्रिकेट की कामयाबी को देखते हुए अब टेस्ट क्रिकेट में को बढावा देने की कोशिश की है। आईसीसी के अघ्यक्ष डेविड मोर्गन ने संकेत दिए है कि जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में कई बडे बदलाव किए जाएंगे। डेविड मोर्गन ने एक साक्षात्कार में कहा है कि इस बारे में हम सोच विचार कर रहे हे कि टेस्ट मैच को पांच दिन की बजाय चार दिनों में ही खेला जा सके।

मुझे काफी हैरानी होगी अगर एक साल के अंदर दुनिया टेस्ट क्रिकेट में बडे बदलाव नहीं देखती है। असल क्रिकेट को बचाने की दिशा में आईसीसी ने काम करना शुरू कर दिया है। आईपीएल और टी-20 विश्व कप का कामयाबी को देखते हुए आईसीसी अब टेस्ट क्रिकेट को भी बाजार और जनता के हिसाब से तब्दील कर फायदे का सौदा बनाना चाहती है। इसके लिए कई सुझावों पर विचार जारी है।
मैचों को घटाकर चार दिन का करने के अलावा दिन-रात टेस्ट मैच खेलने के बारे में सोचा जा रही है। इसके लिए एक विशेष गेंद का इस्तेमाल करने पर शोघ की जा रही है ताकि उस गेंद से सफेद कपडो के साथ रात में क्रिकेट खेला जा सके। साथ ही ओवर गति सुघारना, टेस्ट के लिए बेहतर पिचे बनवाना और गेंद और बल्ले के बीच एक संतुलन पैदा करने के लिए भी आईसीसी कोशिश कर रही है। इसके अलावा आईसीसी टेस्ट क्रिकेट में दो टियर प्रणली लागू करने का मन भी बना रही है। जिसमे कमजोर और मजबूत टीमों को अलग-अलग समूह में बांटा जाएगा।

Tuesday, June 30, 2009

विश्व कप केन्द्रों का निरीक्षण

वेस्टइंडीज में अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के स्थानों का निरीक्षण और तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दल का छह दिवसीय दौरा सोमवार से शुरू हो गया। मैच स्थानों की जांच की शुरूआत बारबाडोस से की जाएगी। जिसके बाद यह दल गयाना जाएगा। दो दिन तक गयाना में रहने के बाद दल बुघवार को सेट किंट्स पहुंचेगा। शुक्रवार को ये दल सैट लूसिया के बिओसीजोर क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान तैयारियों का जायजा लेगा। मैच स्थलो के निरीक्षण का यह दौरा चार जुलाई को समाप्त होगा।