Friday, May 27, 2011

50 करोड की ओपनिंग की आशा है रेडी से

मुम्बई। बॉलीवुड को बेसब्री से 3 जून का इंतजार है। गत वर्ष सितम्बर माह में दबंग के बाद प्रदर्शित होने वाली यह पहली बडी पिक्चर है जिसके लिए कहा जा रहा है कि इस फिल्म की ओपनिंग ब्लॉकबस्टर होगी। वितरकों को उम्मीद है कि रेडी अपने प्रदर्शन वाले दिन 50 करोड की ओपनिंग करेगी। हालांकि प्रदर्शन पूर्व ही इस फिल्म ने लाभ अर्जित करना शुरू कर दिया है। वितरकों को यह फिल्म काफी महंगे दामों में बेची गई है। फिल्म के निर्माता टी सीरीज के भूषण कुमार का कहना है कि वर्तमान समय में जिस फिल्म में सलमान होंगे वह तो सुपर हिट होगी ही।
महाराष्ट्र में मुम्बई को छोडकर इसे 11.06 करोड में बेचा गया है। इसके अतिरिक्त भारत की अन्य मुख्य टैरेटेरियों में भी इसे 2 से 4 करोड में बेचा गया है। विदेशों में इसे 9 करोड में बेचा गया है। कहा जा रहा है कि पूरे विश्व में एकसाथ प्रदर्शित होने वाली रेडी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास रचेगी और सलमान की ही हिट फिल्म दबंग को भी यह व्यवसायिक मोर्चे पर पीछे छोडेगी।

ज्ञातव्य है कि सलमान की दबंग ने 212 करोड का व्यवसाय किया था। दबंग की सफलता से सलमान खान बॉलीवुड फिल्मों में पारम्परिक नायक को वापस लाने में सफल हो रहे हैं। रेडी में सलमान ने सत्तर और अस्सी के दशक के नायक को प्रदर्शित किया है। यह तो निश्चित है कि विश्व कप क्रिकेट और आईपीएल के बाद बेसब्री से किसी रोमांचक फिल्म का इन्तजार कर रहे दर्शकों के लिए रेडी रामबाण साबित होगी। आईपीएल की बोरियत और ऊबाउ पारी ने इस बार दर्शकों को खासा परेशान किया है।

Wednesday, November 25, 2009

कानपुर टेस्ट : भारत का स्कोर 600 के पार

कानपुर के ग्रीपपार्क स्टेडियम में टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 617 रन बना लिए। बडे स्कोर के लिए दृढ दिख रहे तेदुलकर 40 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मेडिस ने समरवीरा के हाथों कैच कराया। राहुल द्रविड 144, गौतम गंभीर 167, वीरेंन्द्र सहवाग 131 और वीवीएस लक्ष्मण 63 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय क्रीज पर युवराज सिंह 52 और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 4 रन पर है।
भारत का कुल स्कोर चार विकेट पर 617 रन है। इससे पूर्व पहले दिन का खेल खत्म होने तक द्रविड 85 और सचिन तेदुलकर 20 रन पर नाबाद थे। गौतम गंभीर से उम्दा प्रदर्शन जारी रखने हए अपना शतक पूरा किया। गंभीर का यह करियर का आठवां व इस श्रृंखला का दूसरा शतक है। दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन भारत के नाम रहा।
भारत को अच्छी शुरूआत देते हुए सहवाग ने 131 तथा गंभीर ने 167 रनों की पारी खेली राहुल द्रविड ने भी करियर का 58वां अर्धशतक बनाया। भारत का पहला विकेट 233 रन के स्कोर पर सहवाग के रूप में गिरा। उन्हें मुरलीधरन ने दिलशान के हाथों कराया। इसके बाद दिन के हीरों रहे गौतम गंभीर 167 रन के स्कोर पर मुथैया मुरलीधरन के हाथों आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका की टीम में मोर्न मोर्केल शामिल

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के बाकी बचे मैचों के लिए तेज गेंदबाज मोर्न मोर्केल को टीम में शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार बताया कि मोर्कल 27 नवम्बर को केपटाउन में होने वाले तीसरे वनडे से पहले कल टीम के साथ जुडेंगे। गौरतलब है कि 25 वर्षीय मोर्कल ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अब तक 31 वनडे खेले है जिसमें उन्होंने 21 विकेट झटके है।
बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा, मोर्कल ने घरेलू सत्र में शानदार फार्म का परिचय दिया है इसक अलावा उन्होंने इंग्लैड के खिलाफ एक सप्ताह पहले दक्षिण अफ्रीका-ए की तरफ से 50 ओवर के मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बयान में कहा गया है कि मोर्कल को टेसट श्रृंखला में खेलाया जा सकता है इसलिए उन्हें जल्द से जल्द टीम में शामिल होने को कहा गया है। गौरतलब है कि इंग्लैड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच वनडे मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है जिसमें इंग्लैड दूसरा वनडे जीतकर श्रृंखला में 1-0 से आगे है। श्रृंखला का पहला वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था।

घायल कैलिस की जगह गिब्स दक्षिण अफ्रीका टीम में

Herschelle Gibbs

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के साथ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे तीन मैचों के लिए विस्फोटक बल्लेबाज हर्शेल गिब्स को टीम में शामिल किया हैं।
कैलिस पिछले महीने भारत में खेली गई चैपियंस ट्वेंटी-20 लीग के दौरान घायल हो गए थे और उनका 16 दिसंबर से सेंचुरियन में होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध हैं। गिब्स तीसरे एकदिवसीय मैच से पहले बुधवार को केपटाउन में टीम से जुडेंगे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अंतिम वनडे सितंबर में चैपियंस ट्रॉफी में खेला था, लेकिन उसमें लचर प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम में वापस बुलाया गया।

Monday, August 31, 2009

गुट्टा-दीजू की जोडी ने इतिहास रचा

Jwala Gutta

चीनी ताइपे मे आयोजित ग्रां पी गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की ज्वाला गुट्टा और वी. दीजू की जोडी मिश्रित खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। किसी ग्रां पी में युगल खिताब जीतने वाली यह पहली भारतीय जोडी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुट्टा और दीजू की सातवीं वरीयता प्राप्त जोडी ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में इंडोनेशिया के हेड्रा अप्रीडा गुनावान और वीता मैरिता की जोडी को 23-21, 21-18 से पराजित किया। ज्वाला और दीजू ने इससे पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए इस महीने की शुरूआत में हैदराबाद में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया था। यह पहला अवसर है, जब भारत की किसी जोडी ने ग्रां पी गोल्ड टूर्नामेेट में स्वर्ण पदक जीता है।

मै शायद दोबारा नहीं खेल पाऊंगा : फ्लिंटॉफ

Andrew Flintoff

इंग्लैड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ को आशंका जताई है कि घुटने की चोट के कारण यह शायह दोबारा कभी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। 31 वर्षीय फ्लिंटॉफ ने पिछले हफ्ते अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था। उन्हें अगले साल मार्च में वापसी करना है। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि शायद दोबारा नहीं खेल पाऊंगा।

फ्लिंटाफ ने वेबसाइट "न्यूज ऑफ वल्र्ड" के अनुसार बातचीत के दौरान कहा कि ऎसी आशंका है कि मै दोबारा शायद ही खेल पाऊंगा। मै ऎसा इसलिए कर रहा हूं, क्योकि मुझे आशंका है कि मेरा घुटने का ऑपरेशन शायद सफल न हो। फ्लिंटॉफ ने यह भी कहा कि वह हरगिज नहीं चाहते है कि उनका करियर इस तरह खत्म हो। उन्होंने कहा कि मेरा टेस्ट करियर जिस तरह खत्म हुआ, उससे मै खुश नहीं हूं। मै दोबारा मैदान में उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। लेकिन सब कुछ मेरे हाथ मे नहीं है। फ्लिंटॉफ टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके है।
आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई एशेज श्रृंखला के पांचवें मुकाबले के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह एकदिवसीय और टी-20 मैचों में अपने देश का प्रतिनिघित्व करते रहेंगे।

विजय माल्या की टीम "फोर्स इंडिया" ने रचा इतिहास

भारत के मशहूर उद्योगपति विजय माल्या की टीम फोर्स इंडिया ने रविवार को बेल्जियम ग्रां पी में जियानकालरे फिशिचेला के दूसरे स्थान हासिल करने से अपना पहला फार्मूला वन अंक हासिल किया। यह पहला अवसर है जब फार्मूला वन रेस में किसी भारतीय टीम यह उपलब्घि हासिल की है।

इस 36 वर्षीय इटली के ड्रावर ने शानदार प्रदर्शन किया और वे फेरारी के किमी राइकोनेन के बाद दूसरे स्थान पर रहे। जिससे उन्हें महत्वपूर्ण आठ अंक मिले। राइकोनेन ने काइनेटिक एनर्जी रिकवरी सिस्टम (केईआरएस)का इस्तेमाल करते हुए बढत बनाई। फिशिचेला सैकेंड से कम समय से राइकोनेन के बाद दूसरे नंबर पर रहे। फोर्स इंडिया में फिशिचेला के साथी एड्रियन सुतिल हालांकि कुछ घमाल नहीं कर सके और जर्मनी का यह ड्रावर 11वें नंबर पर रहा।
यह वही ट्रैक है जिस पर 1997 में फिशिचेला जोर्डन कार से दूसरे स्थान पर रहे थे। फिशेचेला ने बिना (केईआरएस) के शानदार प्रदर्शन किया। शुरूआती लैप में हुए संघर्ष का खामियाजा गत चैंपियन लुईस हैमिल्टन और खिताब की दावेदारी में चल रहे जेनसन बटन को भुगतान पडा। पांचवें टर्न में हुई भिडंत से रेनाल्ट के रोमेन ग्रासियों और टोरो रोसो के जेमी एल्गगुरसुयारी की रेस भी समाप्त हो गई।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पाकिस्तान के लिए बडी चुनौती: इंतिखाब

Intikhab Alam

पाकिस्तानी कोच इंतिखाब आलम ने कहा कि अगले महीने 22 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चैपियंस ट्राफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पाकिस्तान के लिए बडी चुनौती है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता ग्रुप स्तर के मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की है। हम मैच दर मैच अपनी रणनीति बनाएंगे और उसको मैदान में लागू करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने साथ ही माना कि उनकी टीम चैपियंस ट्राफी के कठिन गु्रप में शामिल है, लेकिन एशेज सीरीज हारने के कारण आस्ट्रेलियाई टीम का मनोबल गिरा हुआ होगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान चैपियंस ट्राफी में भारत, आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के साथ गु्रप ए में शामिल है। इंतिखाब ने कहा कि भारत एक मुश्किल प्रतिद्वंद्वी है। उसके खिलाडी हर हाल में मैच जीतने को बेताब रहते है। उनके पास शानदार खिलाडियों की फौज है।

वहीं आस्ट्रेलिया पचास ओवरों का विश्व चैंपियन है। इसलिए हमारे लिए मुकाबला आसान नही होने वाला है, लेकिन हम भी जीत के लिए प्रतिबद्ध है।

आईसीसी देगा पीसीबी को 1.8 करोड रूपए

ICC

पाकिस्तान से विश्व कप की मेजबानी छिने जाने की एवज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का 1.8 करोड डॉलर रकम अदा करने पर सहमत हो गई। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान का 2011 में होने वाले विश्व कप की संयुक्त रूप से मेजबानी करनी थी परंतु पाकिस्तान से सुरक्षा कारणों की वजह से मेजबानी छीन ली गई थी। इस को लेकर पीसीबी ने आईसीसी के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब दोनों पक्षों ने इस मसले कों अदालत के बाहर ही सुलझा लिया है।

पाकिस्तानी समाचार पत्र "द नेशन" के अनुसार पीसीबी प्रमुख इजाज बट्ट ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि आईसीसी के साथ कानूनी विवाद सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि 88 करोड रूपए (1.8 करोड डॉलर) की रकम के अलावा आईसीसी ने पीसीबी को और भी आर्थिक सहायता देने का वादा किया है।