Showing posts with label roger federer. Show all posts
Showing posts with label roger federer. Show all posts

Tuesday, July 7, 2009

रोडिक ने रोजर फेडरर की जमकर तारीफ की

विंबलडन ग्रैड स्लैम में फेडरर से हार के बावजूद अमेरीका खिलाडी एंडी रोडिक ने विंबलडन में जबर्दस्त प्रदर्शन के लिए टेनिस स्टार रोजर फेडरर की जमकर तारीफ की है। विंबलडन के 4 घंटे और 16 मिनट चले फाइनल मुकाबले में फेडरर ने रोडिक को 5-7, 7-6, 7-6, 3-6, 16-14 से हराकर अपना छठा विंबलडन और रिकार्ड 15वां ग्रैड स्लैम टूर्नामेंट जीता। हॉलीवुड स्टार रसल क्रोेवे, वुडी एलन और बेन स्टीलर की मौजूदगी में हुये पुरूषों के विंबलडन फाइनल में निर्णायक सेट 95 मिनट तक खेला गया जो एक रिकार्ड है। विंबलडन के तीन फाइनलों में फेडरर के हाथो मात खा चुके रोडिक ने कहा फेडरर को आज पहली बार मेरी सर्विस खेलने में दिक्कत हो रही थी। रोडिक ने फेडरर के खिलाफ 2 बार जीत हासिल की है जबकि उन्हों 19 बार हार का सामना करना पडा है।

रोडिक ने कहा कि आखिरी सेट मे 26 वर्षीय फेडरर को मैच में बने रहने के लिए दस बार सर्विस करनी पडी। फाइनल में कांटे की टक्कर हुई लेकिन अंत में फेडरर ने बाजी मार ली। हार से निराश रोडिक ने कहा कि अगर फेडरर ने अच्छी सर्विस नहीं की होती तो शायद मुझे जीत नसीब होती। रोडिक अगले हफ्ते डेविस कप के क्वाटर फाइनल में खेलने के लिए क्रोएशिया जायेगे।

Monday, July 6, 2009

विंबलडन में फेडरर ने रचा इतिहास

रविवार को एंडी रोडिक के खिलाफ रोजर फेडरर ने सवा चार घंटे तक मैराथन मुकाबला चला। सात साल से टेनिस की दुनिया पर राज करने वाले फेडरर ने अंतत: बाजी अपने नाम की और विंबलडन में छठा और रिकार्ड 15वां गै्रड स्लैम खिलाफ जीतकर नया इतिहार रचा है। दुनिया में दूसरे नंबर के फेडरर ने विषम पलों में घैर्य बनाए रखकर रोडिक को 5-7, 7-6, 7-6, 3-6, 16-14 से हराकर अमेरीका के पीट संप्रास के 14 गै्रड स्लैम खिताब के रिकार्ड को पीछे छोडा जो तनााव से भरे इस मैच के दौरान रायल बाक्स में उपस्थिति थे।

स्विट्जरलैड के फेडरर को अमेरीका के छठी वरीयता रोडिक ने कडी टक्कर दी। रोडिक ने पहला सेट जीता और दूसरे सेट में उनके पास एक समय चार सेट प्वाइंट थे। लेकिन वही पर फेडरर ने ग्रास कोर्ट पर अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल करके बराबरी की। रोडिक ने इसके अलावा मैच के अंतिम गेम से पहले तक कोई सर्विस नहीं गंवाई थी। यह बेजोड फाइनल था जिसमें अंतिम सेट 95 मिनट तक चला जो विंबलडन में नया रिकार्ड है।
27 वर्षीय फेडरर ने अब तक 6 विंबलडन, 5 अमेरीका ओपन, 3 आस्टे्रलिया ओपन और 1 बार फे्रच ओपन जीता है। इस जीत से वह फिर से राफेल नडाल की दुनिया के नंबर एक खिलाडी भी बन गए है। जिन्होंने पिछले साल पांच सेट से जीत दर्ज की थी।

Thursday, July 2, 2009

विंबलडन के सेमीफाइनल में फेडरर-मरे पहुंचे

स्विट्जरलैड के रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंच गए है। फेडरर का मुकाबला जर्मनी के टॉमी हास से होगा जिन्होंने दुनिया के चौथे नंबर की नोवाक ड्योकोविच को हरा कर अंतिम चार में जगह बनाई है। ऎसी संभावना जताई जा रही थी कि रोजर फेडरर इवो कार्लोविच के खिलाफ मैच को जीतने के लिए कडी मेहनत करनी होगी। लेकिन तमाम आशंकाओं को निराघार साबित किया । फेडरर ने पहले सेट के पांचवे गेम में ही उन्होंने कार्लोविच की सर्विस बे्रक कर दी। फेडरर ने कार्लोविच को 6-3, 7-5, 7-6 से हराया और लगातार 21वीं बार किसी गै्रड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे वरीयता प्राप्त फेडरर 22वीं रैकिंग वाले कार्लोविच से 9 बार भिड चुके थे और परिणाम 8-1 से फेडरर के पक्ष में रहा है। फेडरर इतिहास बनाने के कगार पर है।

अगर इस बार वह विंबलडन ग्रैड स्लैम जीत लेते है तो टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा 15 गै्रड स्लैम जीतने वाले खिलाडी बन जाएंगे। हाल ही में फें्रच ओपन जीतकर फेडरर ने सैम्प्रास के 14 गै्रड स्लैम खिताब की बराबरी की थी। फेडरर का मुकाबला अब 24वीं वरीयता प्राप्त जर्मनी के टॉमी हास से होगा।