Showing posts with label ICC test ranking. Show all posts
Showing posts with label ICC test ranking. Show all posts

Friday, July 3, 2009

टेस्ट रैकिंग में गंभीर व भज्जी शीर्ष भारतीय

भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ताजा आईसीसी टेस्ट रैकिंग के तीसरे स्थान के साथ शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बन गए है, वहीं छठी पायदान पर काबिज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह शीर्ष दस गेंदबाजों में एकमात्र भारतीय है। दिल्ली के बाएं हत्था बल्लेबाज गंभीर 847 अंकों के साथ शीर्ष दस बल्लेबाजों में जगह बनाने वाले एक मात्र भारतीय है। गंभीर के बाद सचिन तेदुलकर 13वें स्थान पर, वीवीएस लक्ष्मण 15वें स्थान पर और वीरेन्द्र सहवाग 20वें स्थान पर है। शीर्ष 10 गेंदबाजों में हरभजन सिंह एक मात्र भारतीय है।

हरभजन के बाद जहीर खान 11वें स्थान पर है। टीम रैकिंग में भारत 117 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर आस्टे्रलिया 128 अंक के साथ और दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका 119 अंक के साथ है। पाकिस्तान के कप्तान यूनुस खान टेस्ट बल्लेबाजों की रैकिंग में पहले स्थान पर बने हुए है।
यूनुस की नजर 900 अंक पूरे करके यह आंकडा छूने वाले दुनिया के 25वें खिलाडी बनने पर होगी। इक्कतीस वर्षीय यूनुस खान 900 अंकों के जादुई आंकडे के केवल 20 अंक दूर है। यूनुस अगर 900 अंको का आंकडा छू लेते है तो वह मोहम्मद यूसुफ के बाद ऎसा करने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाडी होंगे।