दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के साथ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे तीन मैचों के लिए विस्फोटक बल्लेबाज हर्शेल गिब्स को टीम में शामिल किया हैं।
कैलिस पिछले महीने भारत में खेली गई चैपियंस ट्वेंटी-20 लीग के दौरान घायल हो गए थे और उनका 16 दिसंबर से सेंचुरियन में होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध हैं। गिब्स तीसरे एकदिवसीय मैच से पहले बुधवार को केपटाउन में टीम से जुडेंगे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अंतिम वनडे सितंबर में चैपियंस ट्रॉफी में खेला था, लेकिन उसमें लचर प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम में वापस बुलाया गया।
Wednesday, November 25, 2009
घायल कैलिस की जगह गिब्स दक्षिण अफ्रीका टीम में
Wednesday, July 1, 2009
"क्रिकेटर ऑफ द ईयर" बने ग्रीम स्मिथ
दक्षिण अफ्रीका के कप्तानी ग्रीम स्मिश ने इस साल देश के सालाना क्रिकेट पुरस्कारों में वर्ष से सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट का पुरस्कार जीता। स्मिथ की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैड और आस्टे्रलिया को हराया। इसके अलावा वनडे रैकिंग में आस्टे्रलिया को पछाडकर नंबर वन के सिंहासन कर कब्जा भी किया। वर्ष 2008 में उन्होंने सर्वाघिक टेस्ट रन बनाये और बारह महीने में एक हजार छह सौ से अघिक टेस्ट रन बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर बने। इंग्लैड के खिलाफ एडबस्टन टेस्ट में नाबाद 154 रन बनाकर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को श्रंृखला में जीत दिलाई । पर्थ टेस्ट में उनके शतक की बदौलत ही दक्षिण अफ्रीका 414 रन का लक्ष्य हासिल करके ऎतिहासिक जीत दर्ज कर सका। स्मिथ ने अलावा एबी डिविलियर्य सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर और प्रशंसकों की नजर मे सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और केएफसी टेस्ट द एक्शन परफॉर्मेस विजेता ने पुरस्कार जीते।