Showing posts with label yuvraj singh india cricketers. Show all posts
Showing posts with label yuvraj singh india cricketers. Show all posts

Monday, July 6, 2009

युवी टीम इंडिया की रीढ है : धोनी

भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज को एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में 2-1 से हराने के बाद कहा कि युवराज सिंह टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीढ है। धोनी ने चौथा और आखिरी वनडे बारिश के कारण रद्द होने के बाद कहा कि वह हमारी बल्लेबाजी की रीढ है। चौथे नंबर पर उतरकर वह हमेशा जिम्मेदारी उठाता है और ऎसी नींव तैयार करता है जिससे निचले क्रम के बल्लेबाज दबावमुक्त होकर खेल सके। उन्होंने कहा वह रंगत मे होता है तो बडा स्कोर बनना तय है। "मैन ऑफ सीरीज" धोनी ने कहा कि विदेशी सरजमी पर श्रृंखला जीतना हमेशा खास होता है।

और उन्होंने इसके लिए अपने गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा विदेश में श्रृंखला जीतना सुखद होता है। गेंदबाजों ने खुद को यहां के हालात में बखूबी ढाल लिया। युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे पास बहुत अच्छी टीम है। धोनी ने कहा कि इशांत शर्मा के फार्म में लौटने से वह बहुत खुश है। इशांत ने चौथे और आखिरी वनडे में गेंदबाजी की शुरूआत करते हुए दूसरी ही गेंद पर क्रिस गेल को आउट किया।