Showing posts with label Sunil Gavskar at 60. Show all posts
Showing posts with label Sunil Gavskar at 60. Show all posts

Friday, July 10, 2009

सुनील गावस्कर 60वां जन्मदिन मनायेगे

भारतीय लिटिल मास्टर यानी सुनील मनोहर गावस्कर का 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। भारतीय क्रिकेट को दुनिया के मानचित्र में सही मायने में पहचान दिलाने वाले में सुनील गावस्कर ही थे।

पहले डोन बै्रडमैन का टेस्ट शतकों का रिकार्ड तोडा फिर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वो रिकार्ड भी बनाया जिसे बाद में सचिन तेंदुलकर ने अपने नाम कर लिया। खुद गावस्कर द्वारा कायम कई रिकार्ड भले अब टूट गये हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट तथा विश्व क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। 1970 और 1980 के दशक में दुनिया के सबसे खतरनाक समझे जाने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों का गावस्कर ने बिना हेलमेट से सामना कर इसकी बानगी भी दिखाई।