Showing posts with label Mohamad Yusuf. Show all posts
Showing posts with label Mohamad Yusuf. Show all posts

Wednesday, July 8, 2009

यूसुफ वापसी का हकदार : अकरम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जडकर शानदार वापसी करने वाले सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। अकरम ने कहा यूसुफ ने वापसी करते हुए शानदार शतक जमाकर चयनकर्ताओं को दिखा दिया कि वह कितना महान खिलाडी है ऎसे खिलाडी को टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा यूसुफ ऎसे खिलाडी है जो दुनिया की किसी भी टीम में शामिल किए जा सकते है। वह लंबी रेस का घोडा है। पूर्व तेज गेंदबाज ने आईसीएल से नाता तोडने वाले क्रिकेटरों को केन्द्रीय अनुबंघ देने के पीसीबी के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा यह सकारात्मक कदम है।

खिलाडियों को दूर्भाग्यपूर्ण तरीके से तीन साल तक बागी होने का कलंक झेलना पडा। अब आईसीएल से नाता तोडने के बाद वे टीम में वापसी के हकदार है। यदि वे अच्छा खेलते है तो पाकिस्तान को उनकी जरूरत है।