Showing posts with label dinara safina tennis player. Show all posts
Showing posts with label dinara safina tennis player. Show all posts

Thursday, July 2, 2009

मै नंबर वन हूं : सफीना

रूस की स्टार खिलाडी दिनारा सफीना का कहना है कि कडी मेहनत के बल पर उन्होंने विंबलडन टेनिस चैपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब कोई भी उनके दुनिया की नंबर एक खिलाडी होने पर सवाल नहीं उठा सकता। अपने कैरियर में एक भी ग्रैड स्लेम खिताब नहीं जीत सकी सफीना पिछले सभी चार प्रमुख टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। सफीना का मानना है कि इसी से साबित हो जाता है कि पिछले एक साल के दौरान वह लगातार दुनिया की शीर्ष खिलाडी रही है।

महिला टेनिस में तीन सेट के मैच होने के कारण उनके खेल पर उठाए जा रहे सवालों के बीच सेरेना विलियम्य ने कहा कि उन्हें भी गै्रडस्लैम में पुरूष की तरह पांच सेट के मैच खेलने में खुशी होगी। वह इसके लिए तैयार है।
विंबलडन में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सेरेना ने कहा मै पांच सेट के मैचों के लिए तैयार हूं। ग्रास कोर्ट पर यह अच्छे होंगे। मै निश्चित तौर पर पांच सेट के मैच खेल सकती हूं। सेरेना ने हालाकि कहा कि एकतरफा मैचों के बाद दर्शकों को उनके पैसे की कीमत मिल रही है।
उन्होंने कहा ये सभी महिला खिलाडी बेहतरीन खेल दिखा रही है और यह बेमिसाल है। चोटी की चार खिलाडी सेमीफाइनल में है। ये चारों खिलाडी वास्तव में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर रही है।