Showing posts with label serena williams tennis player. Show all posts
Showing posts with label serena williams tennis player. Show all posts

Friday, July 3, 2009

विलियम्स बहनों में होगी खिताबी जंग

अमेरीका स्टार सेरेना विलियम्स ने 1-1 अंक के लिए जूझने के बाद आखिरकार वर्ष के तीसरे ग्रैड स्लैम विंबलडन के फाइनल में जगह बना ली है। खिताब के लिए उनकी जंग बडी बहन वीनस से होगी। वीनस ने अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में शीर्ष महिला खिलाडी रूस की दिनारा सफीना को आसानी से शिकस्त देकर शान से फाइनल में प्रवेश किया। पिछले वर्ष की भांति इस बार विंबलडन का महिला सिंगल्स फाइनल विलियम्स शो के रूप में ही देखा जाएगा। पुरूषों के डबल्स वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले मे बाब व माइक ब्रायन बंघु भी जीतने में सफल रहे। महिला सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में सेरेना विलियम्स ने संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में रूस की एलेना दिमेतिएवा को शिकस्त दी।

सेनेना को करीब 2 घंटे 49 मिनट तक चले मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त दिमेतिएवा को 6-7, 7-5, 8-6 से हराने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी। ताकत और कौशल की परीक्षा साबित हुए इस मुकाबले में दिमेतिएवा ने ताकतवर खेल के लिए मशहूर सेरेना के लिए शुरूआत से ही मुश्किले खडी की। उन्होंने पहला सेट 7-6 से जीता। दूसरे सेट में सेरेना ने पिछडले के बाद पूरा जोर लगाया और यह सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया।
तीसरे औरअंतिम सेट में जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला, लेकिन सेरेना प्रतिद्वंद्वी पर भारी पडी और उन्होंने यह सेट 8-6 से जीतकर फाइनल में जगह बनी ली। दूसरी वरीयता प्राप्त सेरेना ने इस मुकाबले में कुल बीस ऎस जमाए जबकि दिमेतिएवा सिर्फ तीन ऎस ही मार सकी। दोनों खिलाडियों ने हालांकि काफी गलतियां भी की। सेरेना ने 28 मौकों पर भूल की जबकि दिमेतिएवा ने 26 बार गलती की थी।

Wednesday, July 1, 2009

विंबलडन सेमीफाइनल में विलियम्स बहने

गत चैपियन वीनस विलियम्स और उनकी छोटी बहन सेरेना ने ताकतवर टेनिस का शानदार नमूना पेश करते हुए विंबलडन के महिला एकल सेमीफाइनल में घमाकेदार ढंग से प्रवेश कर लिया। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही विलियम्स बहनों के अलावा अपना पहला ग्रैड स्लैम खिताब तलाश रही शीर्ष वरीयता प्राप्त दिनारा सफीना और ओलिम्पिक चैपियन एलेना देमेतिएवा ने भी अपने अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बना ली। तीसरी वरीयता प्राप्त वीनस ने 11वीं वरीयता प्राप्त पोलैड की एग्लीस्का रदवांस्का को लगातार सेटों में 6-1, 6-2 से मात देने में कोई परेशानी नहीं हुई। अमेरीका की इन दोनों बहनों की ही तरह देमेतिएवा ने भी अपना मैच आसानी से जीत लिया।

चौथी वरीयता प्राप्त इस रूसी खिलाडी ने इटली की फ्रांसेस्का शिएवोेन को लगातार सेटो में 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। लेकिन दुनिया की नंबर एक खिलाडी दिनारा को गैर वरीयता प्राप्त जर्मनी की सेबाईन लिसिकी के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए कडी मशक्कत करनी पडी।
दिनारा को अपना क्वार्टरफाइनल मैच जीतने के लिए तीन सेटों तक जुडाना पडा लेकिन वह इसे 6-7, 6-4, 6-1 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। वीनस ने लगातार सेटों में यह मैच जीतकर इस गै्रड स्लैम में लगातार 33वां सेट अपने नाम किया। वह यहां पर वर्ष 2007 के तीसरे राउंड में अब तक कोई भी सेट नही हारी है। महिला एकल का क्वार्टरफाइनल राउंड वीनस और रदवांस्का के बीच मैच से शुरू हुआ जिसमं पांच बार की चैपियन विनस ने अपने आगे विपक्षी को टिकने ही नहीं दिया।