विश्व बैडमिंटन चैपियनशिप के दौरान इंडियन ओपन में खिलाडियों के लिए परेशानी बने एयर कंडीशनरों को बंद रखा जाएगा ताकि उनकी वजह से खिलाडियों को शटल संभालने की दिक्कत नहीं होगी। भारतीय बैडमिटन संघ (बीएआई) के अघ्यक्ष वीके वर्मा ने कहा कि विश्व चैपियनशिप के दौरान स्टेडियम के एसी बंद रहेंगे। हैदराबाद के गाचीबावली स्टेडियम में इंडियन ओपन के दौरान एसी की हवा की वजह से खिलाडियों को लहराती शटल को सम्भालने में काफी परेशानी उठानी पडा थी। कई खिलाडियों ने इसकी शिकायत भी की थी। इसे देखते हुए बीएआई ने अगस्त में होने वाली विश्व चैपियनशिप में मैचो के दौरान एसी बंद रखने का फैसला किया है।
गर्मी से निपटने के लिए स्टेडियम को मैच से पहले ठंडा किया जाएगा। खराब फार्म से जूझ रहे चेतन आनंद ने कहा कि मै टाटा ओपन टूर्नामेंट जीतना चाहता हूं। हैदराबाद में होने वाले विश्व चैपियनशिप से पहले मेरे लिए जीत बहुत जरूरी है। आनंद का हाल में दक्षिण पूर्वी एशिया में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता मे बहुत निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। टाटा ओपन के लिए शीर्ष वरीयता प्राप्त चेतन के स्वीकर किया कि किसी भी खिलाडी को कम आंकना भूल होगी। बीएआई के इस फैसले पर बैडमिंटन खिलाडियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
दुनिया की सातवें नंबर की खिलाडी सायना नेहवाल ने इसे अच्छा विचार बताया है सायना ने कहा इंडियन ओपन के दौरान शटल बहुत तेजी से आ रही थी। आजकल कोर्ट घीमे हो रहे है जबकि हैदराबाद में यह इतना तेज था कि शटल को संभालना मुश्किल हो रहा था।