श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली निराशाजनक हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाडियों ने टीम के चयनकर्ता को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व कप्तान मोईन खान ने टीम चयनकर्ता की जमकर आलोचना की है। पाकिस्तान को जीत के लिए 97 रनों की दरकार थी जबकि उसके आठ विकेट शेष थे। लेकिन घटिया बल्लेबाजी के कारण मेहमान टीम 50 रन से हार गयी। खान ने कहा "मै समझ नहीं पा रहा कि फवद आलम को टीम में जगह क्यों दी जा रही है। जबकि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज शानदार फार्म में है।" पूर्व कप्तान ने खराब बल्लेबाजी के लिए कम टेस्ट क्रिकेट खिलने को भी कारण माना है। उन्होंने कहा "टी-20 और टेस्ट क्रिकेट में बहुत बडा अंतर है। बोर्ड को टेस्ट से पहले एकदिवसीय श्रृखला रखनी चाहिए थी ताकि खिलाडी श्रीलंका के माहौल में पूरी तरह ढल पाते।" पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट बिल्कुल अलग खेल है। चयनकर्ताओं को अनुभवहीन खिलाडियों की जगह दानिश कनेरिया और अब्दुल रज्जाक जैसे खिलाडियों को शामिल करना चाहिए था।
Showing posts with label Pak Cricketer Moin Khan. Show all posts
Showing posts with label Pak Cricketer Moin Khan. Show all posts
Wednesday, July 8, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)