Showing posts with label Kris Srikant. Show all posts
Showing posts with label Kris Srikant. Show all posts

Wednesday, July 8, 2009

इरफान के लिए श्रीकांत पर फूटा प्रशंसकों का गुस्सा

इरफान पठान को चैपियन्स ट्रॉफी के संभावित 30 खिलाडियों में शामिल नहीं किये जाने पर प्रशंसकों ने विरोघ जताया और बीसीसीआई चयनकर्ता के. श्रीकांत का पुतला फूंका है। इरफान को सिंतबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं दी गई। गुस्से में प्रशंसकों ने एम.एम. विश्वविद्यालय के प्रांगण में श्रीकांत का पुतला जलाया गया। विद्यार्थी परिषद के नेता कुणाल पटेल ने आरोप लगाया कि "श्रीकांत और उनकी चयनकर्ता टीम ने आईपीएल-2, टी-20 विश्व कप और रणजी ट्रॉफी सहित कई मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद इरफान को टीम में शामिल न करके नाइंसाफी की है।" पटेल ने श्रीकांत पर गुजरात के खिलाडियौं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा "पार्थिव पटेल को भी सभावित टीम में शामिल नहीं किया गया है।" पटेल ने कहा "हमें दक्षिण भारत के खिलाडियों के चयन पर कोई ऎतराज नहीं है लेकिन हम चाहते है कि टीम में इरफान जैसे होनहार खिलाडी को शामिल होना चाहिए।" पटेल ने चेतावनी दी है "अगर इरफान को शामिल करने की हमारी मांग को नहीं माना गया तो हम श्रीकांत को शहर में प्रवेश नहीं करने देंगे।