Showing posts with label Andrew Flintoff. Show all posts
Showing posts with label Andrew Flintoff. Show all posts

Monday, August 31, 2009

मै शायद दोबारा नहीं खेल पाऊंगा : फ्लिंटॉफ

Andrew Flintoff

इंग्लैड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ को आशंका जताई है कि घुटने की चोट के कारण यह शायह दोबारा कभी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। 31 वर्षीय फ्लिंटॉफ ने पिछले हफ्ते अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था। उन्हें अगले साल मार्च में वापसी करना है। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि शायद दोबारा नहीं खेल पाऊंगा।

फ्लिंटाफ ने वेबसाइट "न्यूज ऑफ द वल्र्ड" के अनुसार बातचीत के दौरान कहा कि ऎसी आशंका है कि मै दोबारा शायद ही खेल पाऊंगा। मै ऎसा इसलिए कर रहा हूं, क्योकि मुझे आशंका है कि मेरा घुटने का ऑपरेशन शायद सफल न हो। फ्लिंटॉफ ने यह भी कहा कि वह हरगिज नहीं चाहते है कि उनका करियर इस तरह खत्म हो। उन्होंने कहा कि मेरा टेस्ट करियर जिस तरह खत्म हुआ, उससे मै खुश नहीं हूं। मै दोबारा मैदान में उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। लेकिन सब कुछ मेरे हाथ मे नहीं है। फ्लिंटॉफ टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके है।
आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई एशेज श्रृंखला के पांचवें मुकाबले के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह एकदिवसीय और टी-20 मैचों में अपने देश का प्रतिनिघित्व करते रहेंगे।